Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबिकापुर में जंगल में हाथियों का आतंक, गांवों में दहशत से 20 स्कूल बंद, चौथे दिन भी रेस्क्यू फेल

18 हाथियों का दल जंगल में कर रहा विचरण, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टी,कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज करने में जुटी वन विभाग की टीम,छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में कबरा हाथी की दहशत से ग्रामीणों में भय है। तेंदुटिकरा और सरमा जंगल के बीच 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बच्चों की सुरक्षा के लिए करीब 20 स्कूल बंद किए गए हैं। कबरा हाथी का रेस्क्यू चौथे दिन भी जारी है।
अंबिकापुर में जंगल में हाथियों का आतंक, गांवों में दहशत से 20 स्कूल बंद, चौथे दिन भी रेस्क्यू फेल

रायपुर/अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर क्षेत्र में कबरा हाथी की दहशत और 18 हाथियों के दल की सक्रियता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन करीब 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू करने का अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी है, लेकिन वन विभाग की टीम को अब तक सफलता नहीं मिली है।

18 हाथियों का दल, गांवों पर मंडरा रहा खतरा

उदयपुर क्षेत्र के तेंदुटिकरा और सरमा जंगल के बीच 18 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की आवाजाही से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को किसी भी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए करीब 20 स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है।

संबंधित खबर: मरवाही के जंगल में 62 हाथियों का झुंड,खेतों में किसानों की मेहनत पर संकट,ड्रोन से खुला राज

20 स्कूलों में छुट्टी, बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता

हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को हाथियों के संभावित खतरे से दूर रखना है। वन विभाग और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

जंगल में वन विभाग की निगरानी, हाथियों की हर गतिविधि पर नजर

हाथियों के दल की निगरानी के लिए वन विभाग का अमला लगातार सक्रिय है। वनकर्मी हाथियों की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। टीम की कोशिश है कि हाथियों के दल को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर पहाड़ी इलाकों की ओर जाने के लिए नियंत्रित किया जा सके।

चौथे दिन भी नहीं पकड़ा गया कबरा हाथी

कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज करने का अभियान वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। लगातार चौथे दिन भी हाथी को बेहोश कर रेस्क्यू करने की कोशिश जारी रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। वन विभाग की टीम लगातार अभियान में जुटी हुई है।

संबंधित खबर: रायगढ़ में 130 हाथियों का डेरा, 16 किसानों की फसलें रौंदी,रात होते ही खेतों में पहुंच रहा गजराजों का दल

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

हाथियों की सक्रियता को देखते हुए प्रभावित गांवों के लोगों को जंगल और हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू करना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts