Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का रोमांचक नजारा,घुड़सवारों के करतब, महिला बैंड की धुन और डॉग स्क्वाड ने बांधा समां

हॉर्स शो की रफ्तार, महिला बैंड की गूंज और पुलिस डॉग्स की सूंघने की ताकत ने रायपुर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भरा रोमांच।स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने शानदार हॉर्स शो प्रस्तुत किया। फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेजाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड के जरिए घुड़सवारों ने अपने साहस, संतुलन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।
Follow on Google News
राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का रोमांचक नजारा,घुड़सवारों के करतब, महिला बैंड की धुन और डॉग स्क्वाड ने बांधा समां

रायपुर: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के साथ रोमांच और अनुशासन का भी गवाह बना। घुड़सवार दल के हैरतअंगेज करतब, प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड की शानदार धुनों और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड के प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद लोगों को खूब रोमांचित किया।

Raipur: रायपुर के होटल में युवती की लाश, युवक गंभीर हालत में मिला, टल के कमरे में खौफनाक मंजर, पुलिस और FSL ने शुरू की जांच

हॉर्स शो में घुड़सवारों का दमदार प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने शानदार हॉर्स शो प्रस्तुत किया। फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेजाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड के जरिए घुड़सवारों ने अपने साहस, संतुलन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। आरक्षक धनेश्वर कंवर ने अश्व आदित्री पर फ्लैग मार्च किया, जबकि अजय कुमार यादव ने अश्व आभा पर स्टैंडिंग सैल्यूट प्रस्तुत किया। टेंट पैगिंग में अश्व रुद्र, अश्वस्थामा, प्रिंसेस सारा और शक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया।

/img/129/1786795941547

शो जंपिंग में दिखी घोड़ों की रफ्तार

अश्व युवराज, अवनि, कावेरी, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में अपने करतब दिखाए। घोड़ों की तेज रफ्तार और सटीक छलांगों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Raipur: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 11 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक,CM साय करेंगे अलंकृत

महिला बैगपाइपर बैंड ने बांधा देशभक्ति का सुर

आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने समारोह में आकर्षक प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 35 सदस्यीय टीम ने क्विक मार्च और स्लो मार्च के दौरान कई मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं।

/img/129/1786795991554

इंडिया गेट से केसरिया बाना तक गूंजी धुन

महिला बैंड ने क्विक मार्च में इंडिया गेट, केसरिया बाना, हार्श मेन, शांति सेना और पुलकित हिमालय जैसी धुनें बजाईं। स्लो मार्च में नवरंगी और तर्शपे रील के साथ ड्रम कॉल की प्रस्तुति भी हुई। सेरेमोनियम मेस बैंड, बेस, टेनर, साइड ड्रम और बैगपाइपर जैसे वाद्ययंत्रों की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

Raipur: Gen-Z के बाद अब BJP का फर्स्ट टाइम वोटर्स पर फोकस, छत्तीसगढ़ में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुका है महिला बैंड

महिला बैगपाइपर बैंड ने वर्ष 2022 में हरियाणा के पंचकुला स्थित आईटीबीपी बीटीसी मानु में छह महीने का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वर्ष 2024 में दीमापुर, नागालैंड में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।इसके बाद हैदराबाद में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस पाइप बैंड प्रतियोगिता में भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। सोनबती ठाकुर को बेस्ट कंडक्टर के साथ-साथ प्लाटून में ऑल राउंडर द बेस्ट का खिताब भी मिला।

डॉग स्क्वाड ने दिखाई गजब की सूंघने की क्षमता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्क्वाड प्रभारी राज कपूर के नेतृत्व में प्रशिक्षित श्वानों ने सात अलग-अलग विधाओं में अपनी क्षमता दिखाई।

/img/129/1786795975969

Raipur: हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह

पुष्पगुच्छ से स्वागत, फिर दिखाए हैरतअंगेज करतब

पुलिस डॉग मैक्स ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रशिक्षित श्वानों ने कमल फूल की आकृति में खुद को व्यवस्थित कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

/img/129/1786796361535

आग के बीच छलांग से रोमांच

गोल रिंग में सिट, डाउन, रेस्ट, स्लीप, रोल और अप जैसे निर्देशों को श्वानों ने पूरी दक्षता के साथ पूरा किया। वहीं दुलार, मेरी और शिवा ने जलती हुई आग के बीच से छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

Raipur: MBBS इंटर्न डॉक्टरों का पैदल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़क पर उतरे

विस्फोटक और नारकोटिक्स की पहचान का भी प्रदर्शन

डॉग स्क्वाड ने मनोरंजन के साथ पुलिसिंग में प्रशिक्षित श्वानों की उपयोगिता भी दिखाई। श्वानों ने जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों और नारकोटिक सामग्री को तेजी से खोजने का प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई गंधों के मिश्रण में से निर्धारित गंध की पहचान कर संबंधित व्यक्ति को पहचानने की क्षमता भी प्रदर्शित की गई।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts