Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 11 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक,CM साय करेंगे अलंकृत

राष्ट्रपति पदक से चमकेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव, 15 अगस्त को रायपुर में होगा सम्मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान करने की घोषणा बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी। अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन्हें सम्मानित करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 11 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक,CM साय करेंगे अलंकृत

रायपुर:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का सख्त संदेश‘वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए’

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 11 पुलिसकर्मी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान करने की घोषणा बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी। अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन्हें सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: राजनांदगांव में ED का बड़ा एक्शन: नाहटा ग्रुप के 3 ठिकानों पर ED की दबिश

विशिष्ट सेवा के लिए रामावतार सिंह राजपूत को पदक

धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शामिल हैं—

रामगोपाल गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

शशिमोहन सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा — पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण

राजश्री मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर

निवेदिता पाल — सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़

मनीषा ठाकुर रावटे — सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

तारकेश्वर पटेल — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय

उनैजा खातून अंसारी — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा पीएचक्यू

जयलाल मरकाम — सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई

हजारी लाल साहू — प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

यह भी पढ़ें: Balod: बालोद में सुसाइड नोट लिखकर जेल प्रहरी लापता,मचा हड़कंप जेलर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

राष्ट्रपति पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में इन 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts