Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:Gen-Z के बाद अब BJP का फर्स्ट टाइम वोटर्स पर फोकस, छत्तीसगढ़ में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

BJP Youth Strategy: नई पीढ़ी को साधने की तैयारी, संगठन में बढ़ी युवाओं की भूमिका,छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में अब युवा चेहरों की सक्रियता पहले से ज्यादा दिखाई दे रही है। पार्टी युवा नेताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में अहम जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसके पीछे पार्टी का मकसद युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और भविष्य के नेतृत्व की नई टीम तैयार करना माना जा रहा है।
Gen-Z के बाद अब BJP का फर्स्ट टाइम वोटर्स पर फोकस, छत्तीसगढ़ में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने अब युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। संगठन में युवा नेताओं को आगे लाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। तिरंगा यात्रा, सदस्यता अभियान और युवा केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए भाजपा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नए मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Balod: बालोद में सुसाइड नोट लिखकर जेल प्रहरी लापता,मचा हड़कंप जेलर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप

युवाओं पर BJP का बड़ा दांव

छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में अब युवा चेहरों की सक्रियता पहले से ज्यादा दिखाई दे रही है। पार्टी युवा नेताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में अहम जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसके पीछे पार्टी का मकसद युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और भविष्य के नेतृत्व की नई टीम तैयार करना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील का बड़ा दांव,13,840 करोड़ का निवेश प्रस्ताव; 10,921 युवाओं को रोजगार

फर्स्ट टाइम वोटर्स पर सीधी नजर

18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं पर राजनीतिक दलों का फोकस लगातार बढ़ रहा है। भाजपा भी इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। स्कूल-कॉलेज से जुड़े कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों और पार्टी की गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा बनी युवाओं से जुड़ने का जरिया

तिरंगा यात्रा जैसे अभियानों में भाजपा की युवा टीम की सक्रिय भूमिका नजर आ रही है। इन कार्यक्रमों में स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज युवाओं और नए मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। राष्ट्रवाद, युवा भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों के जरिए नई पीढ़ी से संवाद स्थापित करने की कोशिश हो रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह

युवा मोर्चा संभाल रहा मैदान

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान और युवा केंद्रित कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। बस्तर संभाग में भी मोर्चा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि युवा कार्यकर्ताओं को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर संगठन की जमीनी गतिविधियों में भी बड़ी भूमिका दी जाए।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts