Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

60 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला ने तोड़ा दम; वारदात के बाद फरार हुआ वीरू धीवर, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा,रायपुर के माना थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी सनसनीखेज वारदात में राजकुमारी साहू की मौत हो गई। आरोप है कि उसके प्रेमी वीरू धीवर ने रविवार रात महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से राजकुमारी 60 फीसदी से अधिक झुलस गई थी।
रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

प्रेम कुमार, रायपुर: रायपुर में प्रेम संबंध से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात ने सनसनी फैला दी है। माना थाना क्षेत्र में एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी साहू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने महिला की मौत की पुष्टि की है। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी वीरू धीवर को पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस घटना के पीछे की वजह और दोनों के बीच हुए विवाद की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम संबंध को लेकर हुई एक खौफनाक वारदात में महिला की मौत हो गई। माना थाना क्षेत्र में आरोपी वीरू धीवर ने अपनी प्रेमिका राजकुमारी साहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गोलबाजार के बप्पा को पहनाया 771 ग्राम सोने का मुकुट, CM साय ने की पूजा

60 फीसदी से ज्यादा झुलसी थी राजकुमारी

घटना के बाद राजकुमारी साहू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला करीब 60 फीसदी से अधिक झुलस गई थी। हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीण SP ने की मौत की पुष्टि

रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने राजकुमारी साहू की मौत की पुष्टि की है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है। वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों के बीच विवाद के कारणों को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM आवास पर सियासी आर-पार, एक मंच पर भूपेश बघेल Vs विजय शर्मा आंकड़ों से होगी असली लड़ाई

बीच सड़क पेट्रोल डालकर लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच मुलाकात हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया।

लोगों ने बुझाई आग, अस्पताल पहुंचाया

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, शरीर का बड़ा हिस्सा झुलसने के कारण उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी का बड़ा एक्शन, 750 सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल, 4.43 करोड़ वसूले

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

वारदात के बाद वीरू धीवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए उसके संभावित ठिकानों और लोकेशन को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस आरोपी की लोकेशन तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

CCTV से खुलेंगे वारदात के राज

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के वक्त मौके पर कौन-कौन मौजूद था और आग लगाने के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ।

यह भी पढ़ें: SSB कैंप में जवान ने उठाया खौफनाक कदम,सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

2021 से पहले का था प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच 2021 से पहले से प्रेम संबंध थे। दोनों आरंग क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। महिला शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी।

पहले भी दर्ज हो चुका था गंभीर केस

पुलिस के अनुसार, इसी साल आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें वीरू धीवर पर राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगा था। इस मामले में हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: स्कूल का जर्जर गेट बना मौत का दरवाजा,7 साल के शिवम पर लोहे की गेट गिरने से हुई दर्दनाक मौत

पति-पत्नी अलग रह रहे थे

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुराने विवाद के बाद राजकुमारी साहू और उसके पति अलग-अलग रहने लगे थे। इसके बावजूद राजकुमारी और वीरू के बीच संबंध बने हुए थे। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे।

अब मौत के बाद जांच का दायरा बढ़ा

राजकुमारी की मौत के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है। वारदात से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, पेट्रोल कहां से आया और आग लगाने के पीछे तत्काल क्या विवाद था—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- लखपति बन रही हैं हमारी बहनें

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे घटना की वजह, वारदात की पूरी योजना और घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts