Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

SSB कैंप में जवान ने उठाया खौफनाक कदम,सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

अंतागढ़ के कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी की मौत, अज्ञात कारणों की जांच में जुटी पुलिस,छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान की मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक SSB में हवलदार के पद पर तैनात आनंद प्रकाश तिवारी ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
SSB कैंप में जवान ने उठाया खौफनाक कदम,सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

SSB कैंप में जवान की मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में छात्रा सुसाइड मामले में NSUI छात्र नेता पर FIR, परिजनों का ब्लैकमेलिंग का आरोप

सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

बताया जा रहा है कि सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आते ही कैंप में मौजूद जवानों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही SSB कैंप के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। जांच टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाएगी, जिसके बाद घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts