PM आवास पर सियासी आर-पार, एक मंच पर भूपेश बघेल Vs विजय शर्मा आंकड़ों से होगी असली लड़ाई

भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, प्रधानमंत्री आवास योजना पर खुली बहस,आरोप-प्रत्यारोप से आगे अब सीधे सवाल-जवाब का दौर,
PM आवास पर सियासी आर-पार, एक मंच पर भूपेश बघेल Vs विजय शर्मा आंकड़ों से होगी असली लड़ाई

प्रेम कुमार, रायपुर: रायपुर में छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एक ही मंच पर आमने-सामने हैं। दोनों नेताओं के बीच योजना के आंकड़ों और जमीनी क्रियान्वयन को लेकर खुली बहस जारी है।

रायपुर में सियासी हाईवोल्टेज डिबेट

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा सियासी मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आमने-सामने हैं। दोनों नेता PM आवास योजना को लेकर अपनी-अपनी सरकार और पार्टी का पक्ष सीधे जनता के सामने रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प पर GM तरुण प्रकाश की सख्ती, काम की रफ्तार और क्वालिटी पर फोकस

चुनौती के बाद तय हुई आमने-सामने की बहस

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी राजनीतिक बहस के बीच विजय शर्मा और भूपेश बघेल ने एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद योजना के मुद्दे पर ओपन डिबेट तय की गई।अब दोनों नेता तय मंच पर पहुंच चुके हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सीधी बहस जारी है।

आंकड़े होंगे बहस का सबसे बड़ा हथियार

इस डिबेट में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आंकड़े सबसे अहम रहने वाले हैं। स्वीकृत आवासों की संख्या, निर्माण की स्थिति, लंबित मकान और हितग्राहियों को मिले लाभ जैसे मुद्दों पर दोनों पक्ष अपनी बात रख रहे हैं। यानी आज की बहस सिर्फ राजनीतिक आरोपों तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि योजना के आंकड़ों के जरिए एक-दूसरे के दावों को चुनौती देने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी का बड़ा एक्शन, 750 सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल, 4.43 करोड़ वसूले

विजय शर्मा रखेंगे सरकार का पक्ष

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धियों को सामने रखेंगे। भाजपा लगातार यह दावा करती रही है कि प्रदेश में PM आवास योजना को लेकर काम तेज हुआ है और बड़ी संख्या में हितग्राहियों को इसका लाभ मिला है। डिबेट में सरकार की ओर से स्वीकृति, निर्माण और वितरण से जुड़े आंकड़े प्रमुखता से रखे जाने की उम्मीद है।

भूपेश बघेल उठाएंगे कांग्रेस के सवाल

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस का पक्ष रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाएंगे। कांग्रेस लंबे समय से पात्र हितग्राहियों को आवास मिलने, योजना की प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर इसके असर को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है। अब देखना होगा कि भूपेश बघेल सरकार के दावों पर किस तरह सवाल खड़े करते हैं।

यह भी पढ़ें: SSB कैंप में जवान ने उठाया खौफनाक कदम,सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

पहली बार सीधे मंच पर सियासी टक्कर

इस कार्यक्रम को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे सीधे जनहित से जुड़े मुद्दे पर दोनों दलों के प्रमुख चेहरे सार्वजनिक मंच पर आमने-सामने हैं।अब तक यह मुद्दा विधानसभा, प्रेस कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक बयानों में दिखाई देता रहा है। लेकिन आज दोनों नेता सीधे एक-दूसरे के सामने बैठकर अपनी बात रख रहे हैं।

प्रेस क्लब में सुरक्षा बढ़ी

डिबेट को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों नेताओं के समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की नजर कार्यक्रम पर बनी हुई है।

भाजपा-कांग्रेस के बीच लंबे समय से मुद्दा है PM आवास

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ा राजनीतिक मुद्दा रही है। भाजपा इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश करती रही है, जबकि कांग्रेस योजना के जमीनी क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचने को लेकर सवाल उठाती रही है।

यह भी पढ़ें: स्कूल का जर्जर गेट बना मौत का दरवाजा,7 साल के शिवम पर लोहे की गेट गिरने से हुई दर्दनाक मौत

अब सवाल सिर्फ आरोपों का नहीं, जवाब का है

आज की ओपन डिबेट में दोनों पक्षों के दावों की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ सरकार के आंकड़े और उपलब्धियां होंगी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के सवाल और आपत्तियां। यही वजह है कि रायपुर में हो रही यह बहस छत्तीसगढ़ की सियासत में आज का बड़ा राजनीतिक आकर्षण बनी हुई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts