Raipur News:DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू

रायपुर के अमलीडीह पुलिस क्वार्टर में तैनात आरक्षक कुलदीप मिश्रा की इलाज के दौरान मौत, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी।रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब डीसीपी के गनमैन आरक्षक कुलदीप मिश्रा द्वारा जहर सेवन किए जाने की सूचना मिली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू

रायपुर: रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन के रूप में तैनात आरक्षक कुलदीप मिश्रा की जहर सेवन के बाद मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Balaouda Bazar News : 4 साल से टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा: 6 घंटे चक्का जाम, ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने मानी मांगें

DCP के गनमैन की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब डीसीपी के गनमैन आरक्षक कुलदीप मिश्रा द्वारा जहर सेवन किए जाने की सूचना मिली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलने पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

Bilaspur News: एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल

मौत की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ

जांच टीम मृतक के परिवार, साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, निजी परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Janjgir Champa News: स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts