Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में मां ने खुद जहर खाया, डेढ़ साल के बेटे को भी पिलाया; मासूम रीवा रेफर

सीधी के उपनी गांव में पारिवारिक विवाद के बीच 28 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया और अपने डेढ़ साल के बेटे को भी पिला दिया। मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा रेफर किया गया है। पति ने जेठ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
सीधी में मां ने खुद जहर खाया, डेढ़ साल के बेटे को भी पिलाया; मासूम रीवा रेफर

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उपनी गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया और अपने डेढ़ साल के बेटे को भी पिला दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि महिला का इलाज सीधी जिला अस्पताल में जारी है।

पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, उपनी गांव निवासी अन्नपूर्णा सिंह (28) संयुक्त परिवार में रहती हैं। रविवार शाम घरेलू विवाद के बाद उन्होंने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया और अपने डेढ़ साल के बेटे आयुष को भी पिला दिया। महिला का चार साल का एक बड़ा बेटा भी है, जो सुरक्षित है। घटना के बाद परिजनों ने मां और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

/img/15/1793626108508

पति ने जेठ पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

महिला के पति मनीष सिंह ने अपने बड़े भाई आनंद सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मनीष का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य साथ रहते हैं और उनका बड़ा भाई छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। पति ने दावा किया कि इसी कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी पत्नी ने यह कदम उठाया।

Breaking News

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे मां-बेटे के जहर खाने की सूचना मिली थी। महिला के पति की ओर से लगाए गए आरोपों और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts