Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन, EPFO ने शुरू की नई सुविधा

EPFO ने सदस्यों के लिए WhatsApp सेवा शुरू की है। अब 8796441800 नंबर पर 'Hi' भेजकर PF बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक डाउनलोड की सुविधा मिलेगी।
अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन, EPFO ने शुरू की नई सुविधा
अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए WhatsApp आधारित नई सेवा शुरू की है। इसके जरिए अब कर्मचारी घर बैठे अपने PF खाते का बैलेंस, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए EPFO के निर्धारित WhatsApp नंबर पर केवल 'Hi' लिखकर मैसेज भेजना होगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को इस सुविधा की शुरुआत की। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है।

X Post

WhatsApp पर मिलेंगी PF खाते से जुड़ी ये सुविधाएं

EPFO की नई WhatsApp सेवा के जरिए सदस्यों को PF खाते से जुड़ी कई जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। इसके लिए बार-बार वेबसाइट या कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। संगठन के मुताबिक इस सेवा के माध्यम से सदस्य:

  • अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे।
  • खाते में हुए आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • PF पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे।
  • जरूरत के अनुसार भाषा बदल सकेंगे।

EPFO के WhatsApp नंबर पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सदस्यों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में EPFO का WhatsApp नंबर 8796441800 सेव करें।
  • WhatsApp खोलकर इस नंबर पर चैट शुरू करें।
  • अब चैट में Hi लिखकर मैसेज भेजें।
  • इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • ध्यान रखें कि WhatsApp पर इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल नंबर आपके UAN से जुड़ा होना चाहिए।
  • वेरिफिकेशन के बाद अपनी जरूरत के अनुसार PF बैलेंस, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड का विकल्प चुनें।

विकल्प चुनने के बाद खाते से जुड़ी संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

QR Code स्कैन करके भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ

EPFO ने WhatsApp सेवा से जुड़ने के लिए QR Code भी साझा किया है। सदस्य इस QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन करके सीधे EPFO की WhatsApp चैट तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद चैटबॉट पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। फिर अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। भाषा चुनने के बाद स्क्रीन पर चार विकल्प दिखाई देंगे:

  • PF Balance
  • Last 5 Transactions
  • Download Passbook
  • Change Language

अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने पर उससे संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

UAN से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी

इस सेवा का इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। WhatsApp पर चैट करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल नंबर आपके UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से लिंक होना चाहिए। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

EPFO की इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को PF खाते से जुड़ी जरूरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इससे कर्मचारियों को बैलेंस और ट्रांजैक्शन की जानकारी के लिए अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो सकती है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts