Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Balaouda Bazar News :4 साल से टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा: 6 घंटे चक्का जाम, ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने मानी मांगें

धुर्राबांधा में सड़क और जर्जर स्कूल भवन को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन, भारी वाहनों पर समयबद्ध रोक और सड़क निर्माण का मिला आश्वासन,भाटापारा के धुर्राबांधा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
4 साल से टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा: 6 घंटे चक्का जाम, ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने मानी मांगें

भाटापारा: चार वर्षों से बदहाल सड़क और जर्जर स्कूल भवन की समस्या से परेशान धुर्राबांधा के ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने छह घंटे तक चक्का जाम कर प्रशासन को मौके पर आने के लिए मजबूर कर दिया। लंबी वार्ता के बाद सड़क निर्माण, स्कूल भवन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए गए।

ये भी पढ़ें: Ambikapur News: प्रेम विवाह की कीमत मौत के बाद भी चुकानी पड़ी,अंतिम संस्कार तक से किया गया बहिष्कार

धुर्राबांधा में 6 घंटे तक ठप रहा यातायात

भाटापारा के धुर्राबांधा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

/img/129/1785584102226

सड़क और स्कूल भवन बना आंदोलन की वजह

ग्रामीणों ने चार वर्षों से जर्जर सड़क के स्थायी निर्माण और पूर्व माध्यमिक शाला के पुराने भवन के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। छात्रों ने तख्तियां लेकर सड़क और स्कूल भवन के विरोध में नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: Korba News: खाने में कीड़े, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी का आरोप; SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

चक्का जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, पुलिस और रियल स्पात कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया।

6 घंटे बाद बनी सहमति

लगातार बातचीत के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने बरसात खत्म होने के बाद सड़क का स्थायी डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया। विभाग ने बताया कि सड़क निर्माण की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Surajpur News: सूरजपुर में रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिलाओं ने साड़ी से बनाया घेरा

भारी वाहनों पर लगा समयबद्ध प्रतिबंध

बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 9:30 से 10:30 बजे और दोपहर 3:30 से 4:50 बजे तक धुर्राबांधा-कोसमंदा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

स्कूल भवन को लेकर मिला बड़ा आश्वासन

ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं की मांग पर प्रशासन ने कलेक्टर और एसडीएम से चर्चा कर एक माह के भीतर नए स्कूल भवन के लिए राशि स्वीकृत कराने का भरोसा दिया।

/img/129/1785584135978

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल

कंपनी ने भी किए कई वादे

रियल स्पात कंपनी ने मानसून के दौरान सड़क की मरम्मत, वाहनों की गति नियंत्रित कराने, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही स्थानीय युवाओं को तकनीकी योग्यता के आधार पर रोजगार में प्राथमिकता देने की बात भी कही।

छात्रों ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी

छात्रों का कहना है कि खराब सड़क और जर्जर भवन के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa News: स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह, जनप्रतिनिधि और राहगीर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जनहित के मुद्दे पर पूरे गांव की एकजुटता को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts