Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Janjgir Champa News:स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

जांजगीर-चांपा के डोंगाकोहरौद प्राथमिक स्कूल का मामला, बच्चों की शिकायत पर पहुंचे परिजन, वीडियो बनाया, FIR दर्ज। जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर स्कूल समय के दौरान छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत करने की कोशिश का आरोप लगा है। बच्चों ने डर के कारण पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।
स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर ड्यूटी के दौरान अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्र-छात्राओं की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक की कथित स्थिति का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

/img/129/1785515172083

Durg News: मक्के की फसल में छिपा था अफीम का साम्राज्य,5.609 एकड़ खेती मामले में 939 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

बच्चों की शिकायत से खुला मामला

जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर स्कूल समय के दौरान छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत करने की कोशिश का आरोप लगा है। बच्चों ने डर के कारण पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

स्कूल पहुंचे परिजन, बनाया वीडियो

बच्चों की सूचना मिलने पर अभिभावक तत्काल स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उस समय हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठे थे। परिजनों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो बनता देख शिक्षक ने कपड़े पहनने की कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने शिक्षक से सवाल-जवाब किए और डायल-112 तथा पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

Bilaspur News: बिलासपुर सेंट्रल जेल मौत मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, डीजीपी और गृह सचिव 4 अगस्त को तलब

छात्राओं की शिकायत पर FIR

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को थाना ले गई। बाद में छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए। पामगढ़ पुलिस ने छात्राओं की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रशासन भी हरकत में

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Narayanpur News: अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जवानों ने छत और पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

जिले में हाल के दिनों में स्कूलों से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं। ऐसे में इस घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts