एसडीएएम महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता एवं दीया-तोरण मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
सिवनी मालवा के एसडीएएम कॉलेज में क्विज और दीया-तोरण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने ज्ञान,कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

सिवनी मालवा। एसडीएम महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता एवं दीया-तोरण मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विद्यार्थियों ने लिया भाग
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, खेल एवं समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अश्विनी सोलंकी सलोनी मेहता साक्षी मेहता की टीम रही।
प्रतिभा-रचनात्मक सोच का प्रदर्शन
वहीं दीया एवं तोरण मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों एवं आकर्षक डिजाइनों से सुंदर दीये एवं तोरण तैयार किए। उनकी कलाकृतियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं त्योहारों की झलक देखने को मिली।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी गौर कक्षा b.ed , द्वितीय स्थान इफरा शेख बीएससी तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान आदेश दुबे बीएससी तृतीय वर्ष तथा शांति मैं ने पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।




















