Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद गहराया: विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद भी हुए नाराज, बोले- अधिकारी फोन तक नहीं उठाते; लोकसभा सचिवालय ने राज्य सरकार से मांगा जवाब,दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन की शिकायत भेजी है। सांसद का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया
छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद गहराया: विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच टकराव का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने न केवल उनके फोन का जवाब नहीं दिया बल्कि जनहित से जुड़े मामलों में भी सहयोग नहीं किया। इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने राज्य शासन से जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, नियमितीकरण समेत 6 मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना

फोन तक नहीं उठाते अधिकारी

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन की शिकायत भेजी है। सांसद का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया और कई महत्वपूर्ण जनहित के मामलों में जानकारी देने से भी परहेज किया।

बृजमोहन-अमित कटारिया मामला अभी ठंडा नहीं

इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव आईएएस अमित कटारिया पर फोन पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। इस मामले की जानकारी भी लोकसभा सचिवालय ने राज्य शासन से मांगी है। अब विजय बघेल की शिकायत के बाद यह विवाद और गंभीर होता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 52 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

राज्य सरकार से मांगा गया जवाब

दो-दो सांसदों की शिकायत सामने आने के बाद लोकसभा सचिवालय ने संबंधित अधिकारियों और राज्य शासन से जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि यदि शिकायतों में तथ्य पाए गए तो आगे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे विवाद को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली और नागपुर से चल रही है। उनका आरोप है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: संत रविदास जयंती पर CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: राज्य अलंकरण पुरस्कार, विधानसभा में अमर संदेश और नवा रायपुर में बनेगा संत रविदास चौक

सांसद बनाम अफसर विवाद ने बढ़ाई सियासी हलचल

लगातार दूसरी शिकायत सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद की स्थिति नहीं सुधरी तो यह विवाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा टकराव बन सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts