Raipur News:रायपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त: मशीनों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 191 किलो गांजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से नागपुर जा रहे एक छह चक्का ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के पास नाके
PREM
4 Aug 2026



























