PlayBreaking News

Raipur News:संत रविदास जयंती पर CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: राज्य अलंकरण पुरस्कार, विधानसभा में अमर संदेश और नवा रायपुर में बनेगा संत रविदास चौक

650वीं जयंती पर कलश वंदन अभियान में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भाजपा वाराणसी की पवित्र मिट्टी वाले कलश 36 जिलों के लिए रवाना,संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी वाले कलशों का पूजन किया गया और इन्हें प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।
Follow on Google News
संत रविदास जयंती पर CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: राज्य अलंकरण पुरस्कार, विधानसभा में अमर संदेश और नवा रायपुर में बनेगा संत रविदास चौक

रायपुर: रायपुर में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने, विधानसभा भवन में उनका संदेश अंकित कराने और नवा रायपुर के प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव का बड़ा ऐलान

रायपुर में संत रविदास जयंती का भव्य आयोजन

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी वाले कलशों का पूजन किया गया और इन्हें प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

/img/129/1785851869894
 

CM साय बोले- संत रविदास ने समाज को जोड़ने का काम किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और श्रम की महत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का उल्लेख करते हुए उन्होंने संत रविदास की भक्ति और आध्यात्मिक शक्ति को याद किया।

ये भी पढ़ें: Balrampur News: बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी पर विभाग और WCCB की बड़ी कार्रवाई : धर्मशाला से 3 आरोपी गिरफ्तार

CM साय की तीन बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तीन अहम घोषणाएं कीं—

हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर 'संत शिरोमणि गुरु रविदास राज्य अलंकरण पुरस्कार' दिया जाएगा।

विधानसभा भवन में संत रविदास का प्रसिद्ध संदेश अंकित कराया जाएगा। नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास चौक रखा जाएगा।

/img/129/1785851875375

36 जिलों तक पहुंचेगी वाराणसी की पवित्र मिट्टी

कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी से तैयार 36 कलश प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों को सौंपे गए। आगामी दिनों में ये कलश समरसता रथों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेंगे, जहां मंदिरों में पूजन, तुलसी रोपण और सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Raipur News: 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

भाजपा ने बताया सामाजिक समरसता का अभियान

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि संत रविदास ने जातीय भेदभाव के खिलाफ समाज को नई दिशा दी। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली शक्तियों से बचने के लिए संतों की परंपरा और उनके विचारों का अनुसरण जरूरी है।

संतों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में संत खेदूराम, संत युधिष्ठिर लाल और संत राजीव लोचन दास सहित कई संतों ने संत रविदास के विचारों को समाज की एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी, साधु-संत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts