Prateek Yadav:प्रतीक यादव की मौत पर सस्पेंस, फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया मोबाइल

प्रतीक यादव की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और फारेंसिक टीम हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। अब जांच का फोकस मेडिकल कारणों और डिजिटल डेटा पर आ गया है।
प्रतीक यादव की मौत पर सस्पेंस, फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया मोबाइल

डीसीपी ने अपर्णा यादव के घर पहुंचकर परिवार से बातचीत की। फारेंसिक टीम ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विसरा और हार्ट को सुरक्षित रखकर आगे की जांच की तैयारी है। मौत की असली वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है।

जांच एजेंसियां हर एंगल पर कर रही हैं पड़ताल

प्रतीक यादव की मौत के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद ही जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने शुरुआती स्तर पर ही कई महत्वपूर्ण पहलुओं को चिन्हित कर लिया। हर संभावित कारण को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का फोकस इस बात पर है कि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। यही वजह है कि तकनीकी और मेडिकल दोनों एंगल को समान महत्व दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला : 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, EV नीति 2026 को मिली मंजूरी

पुलिस अधिकारियों ने की पूछताछ 

पुलिस अधिकारी अपर्णा यादव के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार के सदस्यों और करीबियों से विस्तार से बातचीत की। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर के अंदर क्या स्थिति थी। खास तौर पर यह समझा जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह क्या रही। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से घटनाक्रम की टाइमलाइन भी समझी। पुलिस के मुताबिक जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।

फारेंसिक टीम ने मोबाइल कब्जे में लिया 

फारेंसिक टीम ने प्रतीक यादव का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के जरिए उनकी आखिरी गतिविधियों को समझने की कोशिश की जा रही है। कॉल डिटेल, मैसेज की जांच अहम मानी जा रही है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले क्या कुछ असामान्य हुआ था। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि किसी तरह का मानसिक या स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत मौजूद था या नहीं। पुलिस का मानना है कि मोबाइल जांच से कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: CBSE Board 12th Result 2026 OUT : CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र पास

पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोट के निशान

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई है। यह जानकारी सामने आने के बाद जांच का रुख मेडिकल कारणों की ओर मुड़ गया है। डॉक्टरों ने विसरा को सुरक्षित रख लिया है ताकि जरूरत पड़ने पर आगे जांच की जा सके। इसके साथ ही हार्ट को भी प्रिजर्व किया गया है। मेडिकल टीम भविष्य में विस्तृत परीक्षण के लिए पूरी तैयारी रख रही है। इससे मौत के सही कारण तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

पुलिस टीमें गहनता से जांच कर रही 

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का वजन हाल के समय में बढ़ा था। इस वजह से हार्ट से जुड़ी समस्या की आशंका भी जताई जा रही है। अगर हार्ट अटैक जैसी स्थिति सामने आती है तो इसकी पुष्टि मेडिकल जांच से ही होगी। फिलहाल डॉक्टरों या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस भी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts