CBSE Board 12th Result 2026 :85.20% छात्र पास, लड़कियां अब भी लड़कों पर भारी, तिरुवनंतपुरम देश में अव्वल, जानें MP का रिजल्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, पिछले साल भी इसी दिन रिजल्ट आया था. परीक्षा में करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है। छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम का परिणाम देशभर में सबसे बहतर
इस बार के CBSE के रिजल्ट में तिरुवनंतपुरम रीजन ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 99% रिजल्ट दर्ज किया। वहीं विजयवाड़ा और चेन्नई भी टॉप रीजन में शामिल रहे। दूसरी तरफ प्रयागराज और पटना जैसे क्षेत्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा।
मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा CBSE
CBSE इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने साफ कहा है कि किसी भी छात्र को स्कूल, जिला या राज्य का टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा। CBSE ने स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को भी ऐसा करने से बचने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली का कैसा रहा रिजल्ट?
राजधानी दिल्ली का प्रदर्शन इस बार संतोषजनक रहा।
दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट करीब 91.73% और दिल्ली वेस्ट का 92.34% दर्ज किया गया। वहीं ओवरऑल दिल्ली का पास प्रतिशत लगभग 91.97% रहा।
MP में 79.43 विद्यार्थी पास
मध्यप्रदेश के लिए इस बार रिजल्ट कुछ खास नहीं रहा। भोपाल रीजन, जिसमें पूरा मध्यप्रदेश शामिल होता है, वहां 79.43% विद्यार्थी पास हुए। यह राष्ट्रीय औसत से 5.77% कम है। इस साल प्रदेश से 80 हजार 454 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
लड़कों पर भारी पड़ी लड़कियां
- इस साल लड़कियों ने फिर शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.23% दर्ज किया गया। यानी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.73% बेहतर रहा। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100% रहा है।
- देशभर में सबसे बेहतर रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का रहा, जहां 95.62% छात्र पास हुए। वहीं प्रयागराज रीजन का रिजल्ट सबसे कम 72.43% रहा। खास बात यह है कि पिछले साल भी त्रिवेंद्रम टॉप पर और प्रयागराज सबसे नीचे था।
भोपाल सिटी टॉपर्स ने अपनी सक्सेस पर क्या कहा
नित्या बेरदिया
स्ट्रीमः ह्यूमैनिटीज
परसेंटः 98.80
पैरेंट्सः डॉ. रजनीश बेरदिया-कीर्ति बेरदिया
मेरे पापा डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे इस प्रोफेशन में आने के लिए नहीं कहा। जब मैंने ह्यूमैनिटीज चुना तो उन्होंने कहा जो भी करो अपना बेस्ट देना। मुझे यूपीएससी की तैयारी करना है तो मैंने यह विषय चुना। मैंने पूरे साल हर दिन पढ़ाई की। घंटों को गिनकर नहीं बल्कि कंटेंट को मल्टीपल टाइम रीडिंग करके समझती थी। खाली समय में भरतनाट्यम और कविताएं लिखती हूं। सोशल मीडिया से छह महीने पहले दूरी बना ली थी।

पारस खड़कर
स्ट्रीमः कॉमर्स
परसेंटः 98.4
पैरेंट्सः सौरभ खड़कर, रीनू खड़कर
मैंने कभी भी कोचिंग से पढ़ाई नहीं कि और 12 वीं में भी सेल्फ स्टडी से तैयारी की। क्लास के नोट्स के अलावा यूट्यूब से वीडियो सुनकर गाइडेंस लिया। मेरी दीदी महक ने भी 12 वीं सिटी टॉप रैंक हासिल की थी। उन्होंने भी कॉ़मर्स से पढ़ाई करके सीए कोर्स जॉइन किया और मेरा भी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का इरादा है। खाली समय में बैडमिंटन खेलता था और कभी-कभी दोस्तों के साथ आउटिंग भी करता था। मैंने अपना रूटीन सामान्य बनाए रखा।

अनुभूति अग्रवाल
स्ट्रीम: PCB
परसेंट: 99.2%
इंदौर की अनुभूति अग्रवाल ने CBSE 12वीं में PCB स्ट्रीम से 99.2% अंक हासिल कर मध्यप्रदेश में टॉप किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुभूति ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई के दम पर यह सफलता हासिल की। इंजीनियर पिता और डॉक्टर मां की बेटी अनुभूति ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन, नियमित पढ़ाई और तनाव से दूर रहने को दिया। वे NEET-UG की तैयारी भी कर रही हैं।

कॉर्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल 12th रिजल्ट
कॉर्मेल कॉन्वेंट सीनियर हायर सेकेंडरी 12th टॉपर्स की पूरी सूची
• रिद्धिमा जैन — 98%

• आरना चतुर्वेदी — 96.4%

• श्रुति तिवारी — 96.4%

• रुद्राक्ष मिश्रा — 95.2%
• भाविका साहू — 95%
सेंट जोसेफ सीनियर हॉयर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल
• अदिति श्रीवास्तव — 97%
• कृतिका जायसवाल — 95%
• अदिति साहू — 94%
IES पब्लिक स्कूल, भोपाल
ह्यूमैनिटी
• महक कौशल — 98.2%
• सुरभि गुप्ता — 98.2%
कॉमर्स
• हिरवा पटेल — 97.6%
• इशानी राजौरिया — 97.2%
पीसीएम
• अविरल जैन — 96.6%
• अर्पिता परिहार — 94.2%
MP के इन होनहार स्टूडेंट्स ने भी मारी बाजी
- भोपाल की पावनी मिश्रा ने ह्यूमैनिटीज विषय में 97% अंक हासिल किए। उनके पिता शिक्षक हैं।
- इंदौर की यस्वी गर्ग ने कॉमर्स विद मैथेमेटिक्स में 94.40% अंक प्राप्त किए। उनके पिता बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं।
- इंदौर के आर्यन यादव ने कॉमर्स विषय में 93.40% अंक हासिल किए। उनके पिता पोस्टमैन हैं।
- सतना के उत्कर्ष सिंह तिवारी ने मैथेमेटिक्स में 92% अंक प्राप्त किए। उनके पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं।
- सागर की श्रेया जैन कॉमर्स विषय में 91.8% अंक हासिल किए। उनके पिता बिजनेस करते हैं।
- उज्जैन की अनामति खान ने साइंस विषय में 91% अंक प्राप्त किए। उनके पिता रिटायर्ड CRPF जवान हैं और माता गृहिणी हैं
APAAR ID नहीं है तो क्या करें?
जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। जिन छात्रों की APAAR ID पहले से CBSE से लिंक है, उन्हें डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में मार्कशीट मिल जाएगी।











