Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oscars 2027 में पहुंचेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! दुनिया की बड़ी फिल्मों से होगा मुकाबला, 6 दिन में कमा डाले 800 करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म को ऑस्कर्स 2027 के लिए विचारार्थ सबमिट किया है। इसके साथ ही फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई है। खास बात यह है कि 'रामायण' ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Oscars 2027 में पहुंचेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! दुनिया की बड़ी फिल्मों से होगा मुकाबला, 6 दिन में कमा डाले 800 करोड़
रणबीर कपूर की Ramayana ऑस्कर के लिए सबमिट

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म को देश ही नहीं, विदेशों में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने इसे 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2027 में विचारार्थ सबमिट किया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर की 'रामायण' का नाम अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के सबसे बड़े मंच से जुड़ गया है। खास बात यह है कि फिल्म रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि, ऑस्कर में सबमिशन का मतलब नॉमिनेशन मिलना नहीं है।

Oscars 2027 की रेस में रणबीर कपूर की 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने इसे 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में विचारार्थ सबमिट किया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के फैंस काफी उत्साहित हैं। भारतीय संस्कृति और पौराणिक कहानी पर बनी इस फिल्म को अब दुनिया की दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट करना और ऑस्कर नॉमिनेशन मिलना दो अलग-अलग बातें हैं। इसलिए अब सबकी नजर आगे की प्रक्रिया पर टिकी है।

रामायण तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड?  पहले सोमवार को 3 बजे तक बिके 14 लाख से ज्यादा टिकट, दोपहर तक 53 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग

क्या भारत की आधिकारिक एंट्री है 'रामायण'? जानिए 'गोंधळ' का कनेक्शन

ऑस्कर्स 2027 को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है। मराठी फिल्म 'गोंधळ' को भारत की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है ऐसे में सवाल उठता है कि जब भारत की आधिकारिक एंट्री 'गोंधळ' है, तो 'रामायण' ऑस्कर की रेस में कैसे पहुंच सकती है दरअसल, ऑस्कर में किसी देश की आधिकारिक एंट्री के अलावा भी दूसरी फिल्में नियमों के तहत अलग-अलग कैटेगरी में विचारार्थ सबमिट हो सकती हैं। इसके लिए उन्हें एकेडमी के तय नियमों को पूरा करना होता है। यानी 'रामायण' और 'गोंधळ' दोनों ऑस्कर की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं, लेकिन दोनों की एंट्री का रास्ता और कैटेगरी अलग हैं।

ऑस्कर में शामिल होने के लिए क्या हैं नियम?

ऑस्कर में किसी फिल्म को विचारार्थ शामिल कराने के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के कुछ नियम हैं। इनके मुताबिक, सामान्य फीचर फिल्म को अमेरिका के निर्धारित महानगरीय क्षेत्रों में कम से कम लगातार सात दिनों तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होना जरूरी है। इस दौरान हर दिन निर्धारित संख्या में शो भी होने चाहिए इन शहरों और क्षेत्रों में लॉस एंजिलिस काउंटी, न्यूयॉर्क सिटी, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, शिकागो, डलास-फोर्ट वर्थ और अटलांटा शामिल हैं। ऐसे नियमों को पूरा करने के बाद फिल्म के निर्माता या वितरक ऑस्कर की संबंधित कैटेगरी में विचारार्थ आवेदन कर सकते हैं।

Ramayana Box Office Collection: दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' का धमाका, 3 दिन में दुनियाभर में कमाए 375 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का धमाका

ऑस्कर की खबर के साथ फिल्म की कमाई भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज के शुरुआती छह दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 823.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपए बताया गया है, जबकि विदेशी बाजारों से भी इसे शानदार कमाई हुई है। फिल्म की इस सफलता ने भारतीय सिनेमा के प्रति अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की दिलचस्पी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।

रणबीर कपूर बने भगवान राम, यश निभा रहे हैं रावण का किरदार

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार स्टारकास्ट है। रणबीर कपूर इसमें भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। इसके अलावा अरुण गोविल, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई चर्चित चेहरों को एक साथ देखने का मौका मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज से पहले और रिलीज के बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

नमित मल्होत्रा ने क्यों बनाया इतना बड़ा प्रोजेक्ट?

'रामायण' को बड़े स्तर पर तैयार करने के पीछे निर्माता नमित मल्होत्रा की खास योजना है। फिल्म को केवल भारतीय दर्शकों तक सीमित रखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की गई है। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बड़े बजट का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म की कहानी भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसे नई पीढ़ी के दर्शकों के सामने भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है, जिससे इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हो रही है।

क्या ऑस्कर जीत पाएगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रणबीर कपूर की 'रामायण' ऑस्कर तक पहुंचकर भारत का नाम रोशन कर पाएगी? फिलहाल फिल्म को विचारार्थ सबमिट किए जाने की खबर सामने आई है। इसके बाद पात्रता जांच, संबंधित कैटेगरी की प्रक्रिया और वोटिंग जैसे कई चरण होंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts