PlayBreaking News

प्रदेश में कूनो से जोड़कर बनेगी जहानगढ़ सेंक्चुरी, चीतों के साथ पक्षियों और अन्य वन्य जीवों को भी मिलेगा संरक्षण

मध्य प्रदेश सरकार ने 25वीं सेंक्चुरी के लिए अधिसूचना जारी की
Follow on Google News
प्रदेश में कूनो से जोड़कर बनेगी जहानगढ़ सेंक्चुरी, चीतों के साथ पक्षियों और अन्य वन्य जीवों को भी मिलेगा संरक्षण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संतोष चौधरी

    भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों को टहलने और फर्राटा लगाने के लिए और ज्यादा क्षेत्र मिल जाएगा। असल में सरकार ने पार्क से सटे 402.882 हेक्टेयर क्षेत्र में जहानगढ़ सेंक्चुरी विकसित की है। राज्य सरकार ने प्रदेश की इस 25वीं सेंक्चुरी की अधिसूचना जारी की है। चीतों के साथ-साथ पक्षियों और अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह एक और कदम है। यह सेंक्चुरी श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क वन मंडल के तहत रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में 12 मार्च को जहानगढ़ सेंक्चुरी बनाने का निर्णय लिया था। कूनो वन्यप्राणी वनमंडल के तहत आने वाली यह सेंक्चुरी ओछापुरा रेंज में आएगी।

    ये भी पढ़ें: डीआरआई ने भोपाल में किया एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ का माल जब्त, 7 लोग गिरफ्तार

    यह है सेंक्चुरी की सीमा

    -उत्तर में संरक्षित वन खंड खजूरी की पश्चिमी सीमा एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान की पश्चिमी सीमा।

    -पूर्व में कूनो राष्ट्रीय उद्यान की पश्चिमी सीमा।

    -दक्षिण में कूनो राष्ट्रीय उद्यान की उत्तरी सीमा।

    -पश्चिम में संरक्षित वन खंड खजूरी की पूर्वी सीमाएं तथा आरक्षित वन खंड खाड़ी की पूर्व सीमा रहेगी।

    -इस प्रकार, यह सेंक्चुरी कूनो लैंडस्केप का एक अभिन्न हिस्सा बन जाएगी।

    ये भी पढ़ें: पैशन और प्रोफेशन बनी फोटोग्राफी, घंटों इंतजार के इंतजार के बाद आता है वह वह पल, जिसमें क्लिक होती है यादगार फोटो

    जैव विविधता का होगा संरक्षण

    -पक्षियों और जंगली जानवरों के लिए नया सुरक्षित आवास बनेगी।

    -यह क्षेत्र कई दुर्लभ प्रजातियों का प्राकृतिक निवास स्थल है।

    -कूनो नेशनल पार्क क्षेत्र का विस्तार हो जाएगा।

    कूनो चीता ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है।

    -नई सेंक्चुरी से इस क्षेत्र की ‘पारिस्थितिकी संतुलन’ और मजबूत होगा।

    -सेंक्चुर की स्थापना से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    -इको-टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा।

    -स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर निकलेंगे।

    -सेंक्चुरी स्थापित होने से स्थानीय लोगों को अन्य कई लाभ होंगे।

    -सेंक्चुरी के आसपास के ग्रामीणों को वन आधारित आजीविका मिलेगी।

    -इको-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और सतत आजीविका योजनाओं का लाभ मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन में समझौता संभव, सभी पक्ष युद्धविराम को राजी, पुतिन ने भी मानी यूरोपीय देशों की सुरक्षा गारंटी : डोनाल्ड ट्रंप

    वन्य जीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    श्योपुर जिले में जहानगढ़ सेंक्चुरी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना कर दी है। इस सेंक्चुरी के बनने से कूनो नेशनल पार्क के चीतों, अन्य वन्य प्राणियों सहित पक्षियों को फायदा होगा। उन्हें और ज्यादा क्षेत्र मिल जाएगा। इससे वन्य जीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
     एल कृष्णामूर्ति, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी)

    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts