Traffic Violations :इंदौर में ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखी, एक दिन में 605 दुपहिया वाहनों के चालान बनाएं

यातायात पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखी, एक दिन में 605 दुपहिया वाहनों के चालान बनाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए समय-समय पर कडी़ कार्रवाई करती है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट चलाने वाले दोपहिया चालकों से लेकर बस, ई-रिक्शा, ऑटो सहित नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त दिखाई।

    दरअसल यह कार्रवाई रोड एक्सीडेंट में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट के टू-व्हीलर्स चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की।

    605 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    ट्रैफिक नियमों में अनुशासन को लेकर अभियान में पुलिस ने 605 टू-व्हीलर्स चालकों के चालान बनाए। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य रूप से पहनें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें। जिससे रोड एक्सीडेंट सहित कई हादसों से बचा जा सके।

    ई-रिक्शा, ओवरलोड ऑटो पर भी लिया एक्शन

    इसके अलावा ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर भी सख्ती बरती गई। 67 ई-रिक्शा व ऑटो पर ओवरलोडिंग, वन-वे नियम तोड़ने और प्रतिबंधित सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर खास नजर रख कर कार्रवाई की गई। वहीं शहर के व्यस्त मार्गों और चौराहों पर 159 वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाने पर हटाए गए और चालान बनाए गए, जिससे अक्सर भारी संख्या में जाम की स्थिति बनती थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts