PlayBreaking News

IndiGo का ऑपरेशन ठप!550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA की सख्ती के बाद एयरलाइन ने मांगी माफी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो नए सुरक्षा नियमों और क्रू की कमी के चलते परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है। 550 से अधिक उड़ानें रद्द (IndiGo Flight Cancellation) होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली-मुंबई समेत कई एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मची रही, जबकि DGCA ने स्थिति सुधारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Follow on Google News
550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA की सख्ती के बाद एयरलाइन ने मांगी माफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। एविएशन सेक्टर में लागू किए गए नए सुरक्षा नियमों का असर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों से क्रू की कमी के चलते एयरलाइन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुरुवार को ही दिल्ली, मुंबई समेत 10 से अधिक बड़े एयरपोर्ट्स पर 550 से ज्यादा उड़ानें (IndiGo Flight Cancellation) रद्द करनी पड़ीं। 

    इंडिगो ने मांगी माफी

    DGCA की फटकार और हालात बिगड़ने के बाद इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने यात्रियों से खेद जताया और कहा कि, ऑपरेशन को सामान्य करने के लिए वह सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

    एयरलाइन ने कहा कि, पिछले दो दिनों में नेटवर्क और संचालन में व्यापक व्यवधान आया है। हम यात्रियों और हितधारकों से खेद व्यक्त करते हैं। हमारी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य कर रही हैं।

    Twitter Post

    क्रू की कमी बनी आफत

    नवंबर महीने में इंडिगो को 1,232 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यह बीते महीनों के मुकाबले काफी बड़ा आंकड़ा है। DGCA को सौंपी गई रिपोर्ट में इंडिगो ने उड़ान रद्द होने के कारण बताए।

    उड़ानें रद्द होने के कारण (नवंबर 2024)

    कारण

    उड़ानों की संख्या

    क्रू की कमी

    755

    ATC फेलियर

    92

    एयरपोर्ट प्रतिबंध

    258

    अन्य कारण

    127

    कुल

    1,232

    सबसे ज्यादा असर नए FDTL (Flight Duty Time Limit) नियमों का पड़ा है, जिसके लागू होने के बाद पायलटों और क्रू की उपलब्धता अचानक कम हो गई।

    DGCA ने दिए जांच के आदेश, नए निर्देश लागू

    लगातार IndiGo Flight Cancellation बढ़ने के बाद DGCA ने एयरलाइन को तलब किया और सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। निगरानी एजेंसी ने इंडिगो से कहा-

    • अधिक पायलट और केबिन क्रू की भर्ती करें।
    • ऑपरेशन और रोस्टर मैनेजमेंट बेहतर करें।
    • उड़ान देरी और रद्द होने पर यात्रियों को समय पर सहायता दें।
    • परिचालन स्थिरता पर नियमित रिपोर्ट भेजें।

    DGCA के अनुसार, हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि एयरलाइन को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाना आवश्यक है।

    Twitter Post

    सोशल मीडिया पर यात्रियों का गुस्सा फूटा

    देशभर में फ्लाइट कैंसिलेशन और घंटों देरी से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो, तस्वीरें और शिकायतें पोस्ट कीं। कई यात्रियों ने टिकट रिफंड, रीबुकिंग में देरी, जानकारी की कमी, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी जैसे मुद्दे उठाए।

    इंडिगो CEO का ईमेल लीक- ‘हम वादा निभा नहीं सके’

    परिचालन संकट के बीच इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्ट का कर्मचारियों को भेजा ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने लिखा कि, हम रोजाना 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देते हैं और चाहते हैं कि उनका अनुभव अच्छा हो। पिछले दिनों हम यह वादा पूरा नहीं कर सके। इसके लिए माफी मांगी है।

    CEO ने संकट के पीछे कई कारण गिनाए-

    • मामूली तकनीकी खामियां।
    • शेड्यूल बदलाव।
    • खराब मौसम।
    • एविएशन सिस्टम में भीड़भाड़।
    • नई FDTL नॉर्म्स का प्रभाव।

    क्यों रद्द हुईं 550 से ज्यादा उड़ानें

    प्रमुख कारण

    विवरण

    नई FDTL नॉर्म्स

    पायलटों की दैनिक उड़ान सीमा कम, नाइट ऑपरेशन सीमित, अधिक रेस्ट अनिवार्य

    क्रू शॉर्टेज

    बड़ी संख्या में क्रू ड्यूटी घंटे पूरे कर चुके, कई उपलब्ध नहीं

    मौसमी दिक्कतें

    धुंध, कम दृश्यता, देरी की चेन-रिएक्शन

    तकनीकी और ATC समस्याएं

    कई रूट्स पर ATC फेलियर और एयरपोर्ट सीमाएं

    अचानक बढ़ा दबाव

    शेड्यूल बिगड़ने से 200–400 फ्लाइट्स एक साथ प्रभावित

    इंडिगो का रिकवरी प्लान 

    एयरलाइन ने दावा किया है कि, स्थिति सुधारने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। इंडिगो ने कहा कि, DGCA निर्देशों का पालन किया जा रहा है। स्टाफ, पायलट और क्रू की भर्ती तेज की जाएगी। शेड्यूल को स्थिर करने पर फोकस है।

    यात्रियों के लिए सलाह-

    • एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचे।
    • यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचते रहें।
    • जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts