वजन घटाने के प्रोडक्ट में जहर?FDA ने 29 सप्लीमेंट्स के लिए जारी की चेतावनी, अमेजन पर धड़ल्ले से बिक रहा

कुछ कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को बाजार से वापस मंगवाने (रिकॉल) का फैसला किया है, लेकिन कई कंपनियों से संपर्क नहीं हो पाया है या उन्होंने रिकॉल से इनकार कर दिया है।
FDA ने 29 सप्लीमेंट्स के लिए जारी की चेतावनी, अमेजन पर धड़ल्ले से बिक रहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका की टॉप स्वास्थ्य एजेंसी यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 29 तरह के सप्लीमेंट्स को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। ये प्रोडक्ट्स तेजोकोटे रूट या ब्राजील सीड के नाम से बेचे जा रहे थे, लेकिन जांच में पाया गया कि इनमें खतरनाक जहरीला तत्व मौजूद है। जो लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

    वजन घटाने की दवाइ में जहरीला पौधा?

    जांच के दौरान सामने आया कि इन सप्लीमेंट्स में येलो ओलियंडर नाम का जहरीला पौधा मिला हुआ है। यह पौधा मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका में पाया जाता है और इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। आमतौर पर लोग इन सप्लीमेंट्स का उपयोग वजन घटाने और एंटीऑक्सीडेंट लाभ के लिए करते हैं।

    दिल, दिमाग को पहुंचाता है नुकसान

    FDA के अनुसार, येलो ओलियंडर का सेवन शरीर के लिए जानलेवा हो सकता है। इससे दिल, दिमाग और पाचन तंत्र पर गंभीर असर पड़ता है। कई मामलों में कार्डियक अरेस्ट, पेट दर्द, उलझन, उल्टी और अन्य गंभीर लक्षण सामने आ सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति इमरजेंसी तक पहुंच सकती है।

    यह भी पढ़ें: रात में आप भी बार- बार बदलते हैं करवटें ? नींद भी नहीं हो रही पूरी, आज ही शुरू करें ये 5 काम मिलेगा आराम

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जमकर हो रही बिक्री

    ये खतरनाक सप्लीमेंट्स अमेजन, ईबे और एट्सी जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कई अन्य वेबसाइट्स पर भी बेचे जा रहे थे। FDA ने उपभोक्ताओं को इन्हें तुरंत इस्तेमाल बंद करने और सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की सलाह दी है। जिससे किसी भी उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर बुरा असर न हो। साथ ही उन्य उपभोक्ता भी इस बारे में अलर्ट हो और सावधान रह सके।

    कई कंपनियों ने प्रोडेक्ट रिकॉल किए

    कुछ कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को बाजार से वापस मंगवाने (रिकॉल) का फैसला किया है, लेकिन कई कंपनियों से संपर्क नहीं हो पाया है या उन्होंने रिकॉल से इनकार कर दिया है। इस मामले की जांच 2023 में शुरू हुई थी, जब सीडीसी (CDC) की रिपोर्ट में इन सप्लीमेंट्स में जहरीले तत्व मिलने की पुष्टि हुई थी।

    येलो ओलियंडर बॉडी में क्या करता हैं?

    दरअसल, येलो ओलियंडर के जहरीले तत्व भूख कम करते हैं और उल्टी-दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं, जिससे तेजी से वजन घटता हुआ दिखता है। लेकिन यह तरीका बेहद खतरनाक है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।

    FDA ने उपभोक्ता को जारी की सलाह?

    FDA ने सलाह दी है कि यदि किसी उपभोक्ता किसी ने इन सप्लीमेंट्स का सेवन किया है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, भले ही कोई लक्षण नजर न आ रहे हों। किसी भी गंभीर लक्षण की स्थिति में तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें। ऐसे स्थिति में जोखिम लेने से बचे और जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह ले ताकि आगे कोई बड़ी परेशानी न आए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts