PM Modi France Visit:G7 समिट में ट्रंप से मिलेंगे मोदी, व्यापार-वीजा समेत कई मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस दौरे पर G7 समिट में शिरकत करेंगे जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से होगी। इस दौरान व्यापार, वीजा सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
G7 समिट में ट्रंप से मिलेंगे मोदी, व्यापार-वीजा समेत कई मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की है कि G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात भी होगी।

व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग पर फोकस

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, वीजा, ऊर्जा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाले G7 सम्मेलन में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे।

फ्रांस को बताया भारत का खास रणनीतिक साझेदार

फ्रांस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे और दोनों देशों के रिश्ते अब विशेष ग्लोबल रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच चुके हैं।

मैक्रों के साथ भी होगी अहम बैठक

फ्रांस दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि रक्षा, तकनीक, निवेश और ग्लोबल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच चर्चा होगी।

स्लोवाकिया में भी करेंगे उच्चस्तरीय मुलाकातें

फ्रांस दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया जाएंगे। वहां वह राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: करैरा में SDM के तबादले पर जनता का विरोध : सड़क पर उतरे लोग; ट्रांसफर रद्द करने की मांग की

भारत के ग्लोबल संबंधों को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत ग्लोबल स्तर पर अपनी रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करने में जुटा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत के अमेरिका, फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts