'मजा आया क्या?'रेप के बाद ब्रिटिश लड़की से पाकिस्तानी युवक का शर्मनाक सवाल, जज ने सुनाई 10 साल की सजा

ब्रिटेन में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी शेराज मलिक को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने कहा कि आरोपी ने नशे में और असहाय स्थिति में मौजूद युवती का फायदा उठाया। मामले ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी है।
Follow on Google News
रेप के बाद ब्रिटिश लड़की से पाकिस्तानी युवक का शर्मनाक सवाल, जज ने सुनाई 10 साल की सजा
ब्रिटेन में एक पाकिस्तानी शरणार्थी को 18 साल की युवती से रेप करने के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई

ब्रिटेन में एक चर्चित दुष्कर्म मामले में अदालत ने पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी शेराज मलिक को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने ऐसी युवती को निशाना बनाया जो उस समय शराब के नशे में थी और अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह असहाय स्थिति में थी। कोर्ट ने जेल की सजा के अलावा चार साल की अतिरिक्त निगरानी का आदेश भी दिया है। यह मामला पिछले साल जून में नॉटिंघमशायर के सटन-इन-ऐशफील्ड स्थित सटन लॉन पार्क का है, जहां 18 वर्षीय युवती अपने एक दोस्त के साथ समय बिता रही थी। बाद में हुई घटना ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदलकर रख दी।

दोस्त के जाने के बाद आरोपी ने किया भरोसे का गलत इस्तेमाल

अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार 29 जून 2025 को युवती अपने दोस्त के साथ पार्क में मौजूद थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शेराज मलिक और उसके कुछ साथियों से हुई। कुछ समय बाद युवती का दोस्त वहां से थोड़ी देर के लिए चला गया और उसने मलिक व उसके साथियों से युवती का ध्यान रखने के लिए कहा। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि दोस्त के जाने के बाद आरोपी युवती को पार्क के एक सुनसान कोने में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात के बाद मलिक ने युवती से पूछा, "क्या तुम्हें मजा आया?" अदालत में यह भी बताया गया कि युवती ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

पीड़िता ने कहा- मैं बेहद डरी हुई थी

मुकदमे के दौरान शेराज मलिक ने दावा किया कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे। हालांकि जूरी ने सबूतों और गवाहों के आधार पर उसे दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी पाया। पीड़िता ने अदालत में बयान देते हुए कहा कि उस समय वह बेहद डरी हुई थी और खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। उसने कहा कि मुझे 'ना' कहने में भी डर लग रहा था। अदालत ने माना कि युवती शराब के नशे में थी और निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में आरोपी ने उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाया।

Breaking News

विरोध करने पर हमला करने का भी आरोप

सजा सुनाते हुए जज साइमन ऐश केसी ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर ऐसी महिला को चुना जो अकेली थी, नशे में थी और आसपास मौजूद लोगों को अच्छी तरह नहीं जानती थी। कोर्ट ने यह भी माना कि जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर हमला किया। फैसले में कहा गया कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्रति अपमानजनक  शब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

ब्रिटेन आने के कुछ समय बाद ही हुआ अपराध

जांच के दौरान सामने आया कि शेराज मलिक का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। ब्रिटेन पहुंचने से पहले वह इटली, जर्मनी और फ्रांस में भी रह चुका था। घटना के समय उसे ब्रिटेन आए एक साल से भी कम समय हुआ था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म ! ट्रंप बोले- इस सप्ताह हो सकती है अमेरिका-ईरान पीस डील; होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी बड़ी चर्चा

घटना का असर आज भी झेल रही है पीड़िता

पीड़िता ने अदालत को बताया कि इस घटना का असर उसकी पूरी जिंदगी पर पड़ा है। उसने कहा कि आज भी उसे डरावने सपने आते हैं और वह मानसिक रूप से इस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts