कराची में बड़ा आतंकी हमला!आत्मघाती धमाके और 90 मिनट तक चली गोलीबारी, 4 रेंजर्स की मौत, 5 आतंकी ढेर

पाकिस्तान के कराची में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है। गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स मुख्यालय के बाहर विस्फोटकों से भरी गाड़ी से जोरदार धमाका किया गया, जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 4 पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाबलों की 90 मिनट तक चली जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को मार गिराया गया।
Follow on Google News
आत्मघाती धमाके और 90 मिनट तक चली गोलीबारी, 4 रेंजर्स की मौत, 5 आतंकी ढेर

कराची। पाकिस्तान के शहर कराची में शनिवार रात बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। इस हमले ने पूरे शहर को हिला दिया। धमाकों और लगातार हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में पाकिस्तान रेंजर्स के 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को मार गिराया गया। एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है।

यूनिवर्सिटी रोड के पास हुआ हमला

यह हमला कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड के पास हुआ। रात करीब 8:30 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके तुरंत बाद गोलियों की ताबड़तोड़ आवाजें आने लगीं। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेंजर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेर लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

विस्फोटकों से भरी गाड़ी से तोड़ा मुख्य गेट

जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस हमले की पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्होंने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी तैयार की और उसे सीधे सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री मुख्यालय के मुख्य गेट से टकरा दिया।

गाड़ी के टकराते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे मुख्य गेट को भारी नुकसान पहुंचा। धमाके के बाद आतंकी तुरंत परिसर के अंदर घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कई ग्रेनेड भी फेंके, जिससे एक के बाद एक कई धमाके हुए।

यह भी पढ़ें: US Iran Conflict: सीजफायर के बाद फिर भड़की जंग, 24 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला

4 रेंजर्स की मौके पर मौत

आतंकियों के अचानक हुए हमले से सुरक्षा बलों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती गोलीबारी में पाकिस्तान रेंजर्स के 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए। धमाकों और फायरिंग की वजह से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया। लोग अपने घरों और दुकानों में छिप गए। 

90 मिनट तक चलता रहा एनकाउंटर

हमले की सूचना मिलते ही कराची पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, एंटी टेररिस्ट फोर्स और रेंजर्स की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब 90 मिनट तक लगातार मुठभेड़ चली।

दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने पूरे परिसर को चारों ओर से घेर लिया और आतंकियों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं दिया। लंबी मुठभेड़ के बाद पांच आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बगावत! रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के PM, बिलावल ने भी लगाई फटकार

पूरे इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

मुठभेड़ खत्म होने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और आतंकी तो छिपे नहीं हैं। बम स्कॉट को भी मौके पर बुलाया गया। आसपास की इमारतों, वाहनों और संदिग्ध जगहों की गहन जांच की गई। सुरक्षा कारणों से कई घंटों तक इलाके की आवाजाही बंद रखी गई।

जमात-उल-अहरार ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है। संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि हमला उसी के लड़ाकों ने किया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले की योजना कब और कहां बनाई गई तथा इसमें कितने लोग शामिल थे।

जांच एजेंसियां जुटीं, बढ़ाई गई सुरक्षा

हमले के बाद पूरे कराची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, सरकारी दफ्तरों के बाहर जवान तैनात किए गए हैं।
जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सबूतों को जुटा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts