Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक ही बिल्डिंग में शाला और मधुशाला...सरकार का जवाब-शराब दुकान से 53 मीटर की दूरी पर है स्कूल, नियम लागू नहीं होते

जबलपुर के संजीवनी नगर में स्कूल के पास संचालित शराब दुकान के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने जवाब में कहा कि शराब दुकान स्कूल से 53 मीटर दूर है और आबकारी नियम प्राइमरी स्कूलों पर लागू नहीं होते। याचिकाकर्ता ने सरकार के जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा। 
एक ही बिल्डिंग में शाला और मधुशाला...सरकार का जवाब-शराब दुकान से 53 मीटर की दूरी पर है स्कूल, नियम लागू नहीं होते
फाइल फोटो

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के संजीवनी नगर में संचालित हो रही शराब दुकान के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच के सामने राज्य सरकार ने जवाब देकर कहा कि स्कूल से शराब दुकान 53 मीटर की दूरी पर स्थित है और आबकारी नियम प्राइमरी स्कूलों पर लागू नहीं होते। बहरहाल, सरकार की ओर से दिए गए इस जवाब पर याचिकाकर्ता की ओर से जवाब दावा दाखिल करने समय मांगा गया, जो प्रदान करके बेंच ने अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, FIR रद्द कराने की याचिका खारिज

दो हफ्ते पहले कोर्ट ने जारी किए थे नोटिस

गौरतलब है कि संजीवनी नगर में रहने वाले अजय पटेल ने यह जनहित याचिका दाखिल कर एक ही बिल्डिंग में शाला और शराब दुकान के संचालन को चुनौती दी है। आवेदक का दावा है कि तय कानूनों के मुताबिक एक ही बिल्डिंग में शाला और मधुशाला का संचालन नहीं हो सकता। इस बारे में जिला कलेक्टर, आबकारी अधिकारियों को शिकायतें देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर यह याचिका दाखिल की गई। विगत 28 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने अनावेदकों को नोटिस जारी किए थे। मामले पर सोमवार को आगे हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुरेन्द्र वर्मा और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ब्रम्ह दत्त सिंह हाजिर हुए।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट सख्त, राज्य सूचना आयोग के खाली पद जल्द भरने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts