Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: माही विज की गई एक लाइफलाइन, सलमान खान ने कनिका मान को लगाई फटकार; इस हफ्ते नहीं हुआ एलिमिनेशन

इस हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ, लेकिन सबसे कम वोट मिलने पर माही विज को अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी। वहीं, सलमान खान ने कनिका मान को लगाई कड़ी फटकार। जानिए मनीष गोयल क्यों बचे, पतंग टास्क में किसे मिले सबसे ज्यादा वोट और वीकेंड का वार में क्या-क्या हुआ।
Bigg Boss 20: माही विज की गई एक लाइफलाइन, सलमान खान ने कनिका मान को लगाई फटकार; इस हफ्ते नहीं हुआ एलिमिनेशन

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में इस बार दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। घर के लगभग सभी सदस्य एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड थे, लेकिन सलमान खान ने ऐलान किया कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं होगा। हालांकि, सबसे कम वोट मिलने के कारण माही विज को अपनी दो लाइफलाइन में से एक गंवानी पड़ी। वहीं, शो में सलमान खान का गुस्सा भी देखने को मिला। उन्होंने कनिका मान, काजी तौकीर, लव गिल और स्काउटओपी को उनके व्यवहार को लेकर फटकार लगाई। खासतौर पर कनिका मान के साथ सलमान की तीखी बातचीत चर्चा में रही।

इस हफ्ते बिग बॉस 20 से कोई नहीं हुआ बेघर

'बिग बॉस 20' के इस हफ्ते के एलिमिनेशन को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। ऐसे में मनीष गोयल समेत कई सदस्यों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, वीकेंड का वार में सलमान खान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट का सफर खत्म नहीं होगा। इसका मतलब है कि मनीष गोयल भी एलिमिनेशन से बच गए हैं और घर में बने रहेंगे।

माही विज को मिले सबसे कम वोट, गंवानी पड़ी एक लाइफलाइन

इस हफ्ते भले ही किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं जाना पड़ा, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने माही विज की मुश्किलें बढ़ा दीं। दर्शकों की तरफ से सबसे कम वोट माही विज को मिले। इसके बाद उन्हें अपनी दो लाइफलाइन में से एक छोड़नी पड़ी। अब माही के पास केवल एक लाइफलाइन बची है। इसका असर आने वाले हफ्तों में उनके गेम पर पड़ सकता है। माही पहले भी शो में अपने खिलाफ दिखाए जा रहे नरेटिव को लेकर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने भावुक होते हुए मेकर्स से कहा था कि उन्हें पैसे भी नहीं चाहिए और हर बात के लिए उन्हें निशाना क्यों बनाया जा रहा है। ऐसे में इस बार लाइफलाइन गंवाना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कनिका मान पर भड़के सलमान खान

वीकेंड का वार में सलमान खान और कनिका मान के बीच तीखी बातचीत भी देखने को मिली। दरअसल, काजी तौकीर की बात पर चर्चा के दौरान सलमान ने उनका पक्ष सही माना और फिर कनिका की ओर रुख किया। सलमान को कनिका का बात करने का लहजा पसंद नहीं आया। उन्होंने सख्त अंदाज में कहा, 'कनिका, मेरे सामने अपनी आवाज ऊंची मत करो।' इस पर कनिका ने जवाब देते हुए कहा, 'सर, मुझे आपके लिए अफसोस है।' उनका यह जवाब सुनकर सलमान और नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत पलटकर कहा, 'मुझे तुम्हारे लिए अफसोस है। अपना यह तंज अपने पास ही रखो। क्या आप खुद को बहुत ज्यादा स्मार्ट समझ रही हैं?'

पतंग टास्क में कनिका मान को मिले कई वोट

वीकेंड का वार के दौरान घर में पतंग काटने का एक खास टास्क भी कराया गया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को उस सदस्य का नाम बताना था, जिसे वे घर में जरूरत से ज्यादा बहकता हुआ मानते हैं। इस दौरान कनिका मान का नाम कई बार सामने आया। माही विज ने भी कनिका को चुना। वहीं, काजी तौकीर और आम्रपाली ने भी उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। इस टास्क के जरिए घर के सदस्यों के बीच चल रही आपसी नाराजगी और मतभेद भी सामने आए।

कौन हैं मनीष गोयल, जिन्हें लेकर थी एलिमिनेशन की चर्चा?

मनीष गोयल ने नकुल ढुल के साथ वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 20 में एंट्री की थी। हालांकि, गुल्लू के साथ हुई हाथापाई के बाद नकुल को शो में आने के महज दो दिन बाद ही बाहर होना पड़ा था। वहीं, मनीष घर में बने रहे और धीरे-धीरे बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम में शामिल हो गए। इस हफ्ते वह भी नॉमिनेशन का हिस्सा थे, लेकिन एलिमिनेशन नहीं होने के कारण उनका सफर जारी रहेगा।

अब माही विज और कनिका मान के गेम पर रहेंगी नजरें

इस वीकेंड का वार में जहां माही विज को अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी, वहीं कनिका मान को सलमान खान की कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, मनीष गोयल को भी फिलहाल राहत मिल गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में माही अपनी बची हुई लाइफलाइन के सहारे गेम में कितनी मजबूती से आगे बढ़ती हैं और सलमान की फटकार के बाद कनिका मान के व्यवहार में कोई बदलाव आता है या नहीं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts