People's Update
Friday, March 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की
    महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश
    चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी
    सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की
    तेहरान के पश्चिम में स्थित करज में कई धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनी गईं
    TMC आज संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश करेगी
    कैश फॉर क्वेरी केस: SC का लोकपाल की याचिका पर महुआ मोइत्रा-निशिकांत दुबे को नोटिस
    इजरायली डिफेंस फोर्स ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों की पहचान की
    TMC आज संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश करेगी
    भारत में LPG संकट पैदा होने के बाद पीएम मोदी की नींद खुली: AAP सांसद संजय सिंह
    महाकुंभ से चर्चित मोनालिसा की शादी पर विवाद, लव जिहाद का लगाया आरोप
    पाइरेटेड फिल्‍म, शोज वाले 3142 टेलिग्राम चैनल्‍स पर बैन
    LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन
    पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार
    ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम
    तालिबान की पाकिस्तान को धमकी... इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा पर हमले की चेतावनी
    शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का
    रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई
    ईरानी शासन में दरार, अधिकारी पद छोड़कर अन्य देशों में मांग रहे शरण: इजरायल का दावा
    अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत
    ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत मिसाइल और ड्रोन हमलों का वीडियो जारी किया
    पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल-कंधार समेत कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक, तालिबान ने खाई बदले की क
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार समेत कई हिस्सों में की एयरस्ट्राइक
    ईरान जंग के बीच सऊदी अरब का दावा: कुछ ही घंटों में एयर डिफेंस ने 38 ड्रोन मार गिराए
    ईरान की धमकी: ऑयल ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र के तेल-गैस भंडार जला देंगे
    कतर ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले की कड़ी निंदा की
    राहुल गांधी आज लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
    अमेरिका का विमान इराकी एयरस्पेस में क्रैश: अमेरिकी सेना
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिशिगन हमले की निंदा की
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष थमा : कतर और तुर्किये की मध्यस्थता में दोनों देशों में तत्काल सीजफायर पर सहमति

    Publish Date: 19 Oct 2025, 10:40 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      दोहा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार दस दिनों से जारी सीमा संघर्ष पर आखिरकार विराम लग गया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने 19 अक्टूबर को घोषणा करते हुए बताया कि, दोनों देशों ने दोहा में हुई बातचीत के बाद तत्काल युद्धविराम (सीजफायर) लागू करने पर सहमति जताई है। इस बैठक में कतर और तुर्किये ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। इसके साथ ही दोनों देशों ने यह भी तय किया है कि, आने वाले दिनों में फॉलो-अप मीटिंग्स होंगी, ताकि संघर्षविराम को स्थायी बनाया जा सके और सीमा पर स्थिरता कायम रहे।

      कतर की मध्यस्थता से बनी बात

      कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करना और सीमा पर शांति बहाल करना है। कतर ने इस वार्ता को “बड़ी कूटनीतिक सफलता” बताया, साथ ही उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझाने की दिशा में नई शुरुआत होगी।

      पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 17 लोगों की मौत

      पाकिस्तान ने सीजफायर से पहले 17 अक्टूबर को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें तीन अफगान क्रिकेटर भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला उर्गुन और बर्मल जिलों के रिहायशी इलाकों में हुआ था।

      यह हमला उस समय हुआ जब 15 अक्टूबर को लागू हुआ और 48 घंटे का सीजफायर खत्म होने के कुछ ही घंटे बाद दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया।

      Uploaded media

      अफगानिस्तान ने T-20 सीरीज से वापस लिया नाम

      एयरस्ट्राइक के तुरंत बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया। टीम को 17 और 23 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना था, ऐसा पहली बार होता जब पाकिस्तान की सरजमीं पर अफगानिस्तान उसके खिलाफ उतरता। अब यह सीरीज रद्द हो गई है।

      सीमा पार आतंकवाद है संघर्ष का कारण

      पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि, वार्ता का मुख्य उद्देश्य सीमा पार आतंकवाद रोकना था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि, अफगानिस्तान की धरती से आतंकी पाकिस्तान में घुसपैठ कर हमले कर रहे हैं। हिंसा की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने काबुल से इन आतंकवादियों पर लगाम लगाने की मांग की।

      तालिबान का पलटवार- झूठ फैला रहा पाकिस्तान

      अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के आरोपों को झूठ और भ्रामक बताया। काबुल ने कहा कि, पाकिस्तान खुद इस्लामिक स्टेट (ISIS) जैसे आतंकी समूहों को शरण देकर अफगानिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। तालिबान का कहना है कि, पाकिस्तान रिहायशी इलाकों में बमबारी कर रहा है और निर्दोष लोगों की जान ले रहा है।

      Uploaded media

      UN की रिपोर्ट- पाक हमलों में अब तक 37 लोगों की मौत

      संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, इस हफ्ते पाकिस्तान के हमलों में अफगानिस्तान के 6 प्रांतों में 37 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 425 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने और सीमा पर मानवीय स्थिति को ध्यान में रखकर कदम उठाने की अपील की है।

      आसिम मुनीर ने क्या कहा?

      पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कहा कि, अफगान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी धरती से पाकिस्तान पर कोई हमला न हो। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और अगर जरूरी हुआ तो सख्त कदम उठाएगा।”

      काबुल का आरोप- पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम

      अफगानिस्तान ने दावा किया कि, 17 अक्टूबर को जब सीजफायर को बढ़ाने पर सहमति बनी थी, पाकिस्तान ने उसके कुछ घंटों बाद ही फिर से हवाई हमले कर दिए। काबुल के अनुसार, उसके सैनिकों को जवाबी कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया गया था, ताकि वार्ता की संभावना बनी रहे। इन हमलों में तीन अफगान क्रिकेटर और कई नागरिकों की मौत हुई।

      पाक का दावा- आतंकी ठिकाने थे निशाना

      पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि, पाकिस्तान ने नागरिक नहीं, बल्कि आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। उनके मुताबिक, इन ऑपरेशनों में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि नागरिकों के मारे जाने की खबरें गलत और महज अफवाह हैं।

      2021 के बाद सबसे बड़ा टकराव

      दोनों देशों के बीच यह संघर्ष 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद ज्यादा बढ़ गया। दोनों देशों की 2600 किलोमीटर लंबी सीमा पर लंबे समय से डूरंड लाइन विवाद और आतंकी गतिविधियों को लेकर तनाव बना हुआ है।

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष की टाइमलाइन

      8 अक्टूबर: खैबर पख्तूनख्वा में TTP (पाकिस्तानी तालिबान) का पाक सैनिकों पर हमला, 23 सैनिक मारे गए।

      9 अक्टूबर: पाकिस्तान ने काबुल में हवाई हमला किया, TTP नेता नूर वली महसूद को निशाना बनाया।

      10 अक्टूबर: पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत में एक बाजार पर बमबारी की।

      11-12 अक्टूबर: अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर हमला, दोनों ओर सैकड़ों मौतें।

      12 अक्टूबर: अफगानिस्तान ने सीजफायर की घोषणा की, पाकिस्तान ने हमले जारी रखे।

      15 अक्टूबर: पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक (कंधार) में हवाई हमला किया, 15 नागरिक मारे गए।

      क्या है डूरंड लाइन विवाद

      दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव की सबसे बड़ी वजह डूरंड लाइन विवाद है। 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीमा तय की गई थी। 2430 किलोमीटर लंबी यह लाइन बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और कबायली इलाकों से गुजरती है। तालिबान इसे मान्यता नहीं देता, उसका कहना है कि यह औपनिवेशिक समझौता अब खत्म हो चुका है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Afghanistan Pakistan ceasefire

      Pakistan Afghanistan conflict

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कहा- इससे महिलाओं के करियर को नुकसान...

      पीरियड लीव पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार :कहा- इससे महिलाओं के करियर को नुकसान...

      युवक का अपहरण कर जंगल ले गए हमलावर, धारदार हथियारों से की हत्या

      कटनी में पुरानी रंजिश ने ली जान :युवक का अपहरण कर जंगल ले गए हमलावर, धारदार हथियारों से की हत्या

      कांकेर में मामा- भांजी ने कीटनाशक पीकर सुसाइड किया, दोनोंं के रिश्ते से घरवाले नाराज थे

      छत्तीसगढ़ :कांकेर में मामा- भांजी ने कीटनाशक पीकर सुसाइड किया, दोनोंं के रिश्ते से घरवाले नाराज थे

      तीन दिवसीय सम्मेलन में नेतृत्व और उद्यमिता पर होगी चर्चा

      भोपाल में जुटेंगे देशभर के युवा उद्यमी :तीन दिवसीय सम्मेलन में नेतृत्व और उद्यमिता पर होगी चर्चा

      पूर्व कोच द्रविड़ इस खास सम्मान से होंगे सम्मानित

      शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड :पूर्व कोच द्रविड़ इस खास सम्मान से होंगे सम्मानित

      पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान का ड्रोन से पलटवार, एयरलाइन डिपो को बनाया निशाना

      Afghanistan-Pakistan Conflict :पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान का ड्रोन से पलटवार, एयरलाइन डिपो को बनाया निशाना

      IAS के फार्महाउस पर फिर सजा हाईप्रोफाइल जुआ दरबार, केयरटेकर पर भी उठे सवाल; सरगना अब भी फरार

      IAS के फार्महाउस पर फिर सजा हाईप्रोफाइल जुआ दरबार, केयरटेकर पर भी उठे सवाल; सरगना अब भी फरार

      कहीं लू का अलर्ट तो कहीं बारिश की चेतावनी

      देशभर में बदला मौसम का मिजाज :कहीं लू का अलर्ट तो कहीं बारिश की चेतावनी

      भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार

      भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार

      नर्मदापुरम में पारा 40°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट; 15-16 मार्च को बारिश की संभावना

      MP Weather Update :नर्मदापुरम में पारा 40°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट; 15-16 मार्च को बारिश की संभावना

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....