कुबूल है से 7 फेरों तक...रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे कृष ने मुस्लिम एक्ट्रेस से की शादी

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी के पुत्र कृष पाठक ने एक्ट्रेस सारा खान से हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। दोनों ने अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे कृष ने मुस्लिम एक्ट्रेस से की शादी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले भोपाल के एक्टर सुनील लहरी के  पुत्र कृष पाठक ने  टीवी सीरियल विदाई फेम सारा खान से दोबारा शादी कर ली है। जी हां, कोर्ट मैरिज के बाद यह शादी हिंदू रीति रिवाज से की। दोनों ने 5 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने एक छोटा-सा रिसेप्शन भी रखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

    दो महीने में दूसरी बार शादी

    Uploaded media

    कृष और सारा ने अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। उस समय दोनों ने बताया था कि वे जल्द ही पारंपरिक हिंदू विधि से शादी करेंगे। अब आखिरकार वह दिन आ गया, और सारा दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

    शादी के बाद रिसेप्शन की झलक

    Uploaded media

    रिसेप्शन में सारा और कृष ने मीडिया से मुलाकात की और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ भी दिए। दोनों ने फोटोग्राफ़र्स को अपनी मेहंदी भी दिखाई। सारा ने लाल रंग का शानदार लहंगा और गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। रिसेप्शन में कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें आवेज़ दरबार भी शामिल थे। 

    एक साल से कर रहे थे डेट

    Uploaded media

    उल्लेखनीय है कि सारा और कृष एक साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। सारा ने कृष के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी बिग बॉस के एक पार्टिसिपेट अली मर्चेंट ने भी अपनी सहयोगी से शादी की थी, लेकिन वह शादी ज्यादा दिन नहीं चली थी। 

    जानिए सुनील लहरी के बारे में

    सुनील लहरी रामायण में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वो विक्रम और बेताल एवं दादा-दादी की कहानियां सीरियल  में भी नजर आ चुके हैं। सुनील का जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर शिकार चंद्र  और तारा लहरी के घर हुआ था। भोपाल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद  सुनील मुंबई चले गए थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts