बलरामपुर में महिला और नाबालिग से गैंगरेप :परेशान होकर महिला ने लगाई फांसी, IG ने लिया सख्त एक्शन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में झारखंड के तीन युवकों ने एक शादीशुदा महिला और उसकी नाबालिग भतीजी के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। शिकायत के बावजूद FIR नहीं दर्ज की गई। IG दीपक कुमार झा ने जांच अधिकारी को सस्पेंड कर FIR दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
परेशान होकर महिला ने लगाई फांसी, IG ने लिया सख्त एक्शन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शादीशुदा महिला और उसकी नाबालिग भतीजी के साथ झारखंड के तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    महिला के परिजनों ने शिकायत के बावजूद पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की। महिला का शव 8 सितंबर 2025 को मिला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति मध्यप्रदेश से वापस आया और शव का अंतिम संस्कार किया गया।

    आरोपियों की पहचान

    जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को 25 वर्षीय महिला और उसकी 14 वर्षीय भतीजी जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वहां झारखंड के कुसुमियादागर निवासी तीन युवकों- सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने धमकी दी कि कोई घटना बताने पर उन्हें मार दिया जाएगा।

    पिता ने IG से की शिकायत

    महिला के पिता ने बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं की। नवंबर में पिता ने सरगुजा IG दीपक कुमार झा से शिकायत की। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई।

    IG के निर्देश पर 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला की आत्महत्या के मामले में FIR दर्ज की गई। जांच अधिकारी ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए। वहीं, सनावल थाना प्रभारी SI गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया।

    सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts