Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :मेट्रो के काम को रुकवाने पहुंच गए विधायक...यह है वजह!  

भोपाल में मेट्रो के दूसरे चरण के काम को लेकर पुराने शहर में रोज बहस-झगड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील कर्मचारियों पर भड़क रहे हैं।
मेट्रो के काम को रुकवाने पहुंच गए विधायक...यह है वजह!   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही शहर में दूसरे चरण के लिए काम शुरू हो गया है। यह काम पुराने शहर में चल रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने मार्किंग के बाद जगह-जगह डायवर्सन के बोर्ड लगाए हैं। साथ ही खुदाई का काम भी चल रहा है। इसी काम के दौरान कर्मचारियों और रहवासियों में झड़प हो रही हैं। इसी क्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

    आतिफ बोले-मालिक हो गए हो क्या

    भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील एक वीडियो में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम करने वाली टीम से बेहद नाराज लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते हैं कि-मालिक हो गए हो क्या तुम लोग? कुछ भी करोगे? उन्होंने कर्मचारियों को डांटते हुए कहा कि कोई भी काम करो, पहले यहां के लोगों से बात करो। उन्होंने कहा कि पूरे पुराने शहर में गड्ढे इसलिए खोदे गए हैं जिससे कि लोग उनमें गिर जाएं। यहां लोग धूल खा रहे हैं। तुम्हारा जहां दिल कर रहा है,  वहां बैरिकेड्स लगा रहे हो। जो भी करना है, पहले यहां के लोगों से बात करो।

    'तो NGT में लगाएंगे केस'

    आतिफ ने कहा कि तीन महीने से गड्ढे किए जा रहे हैं। रोज लोग उन गड्ढों में गिर रहे हैं। पूरे पुराने  शहर में लोग धूल खा रहे हैं। यहां रोज जीवनयापन करने वाले लोग हैं, पहले उनसे फिर खूब काम करो, कोई दिक्कत नहीं होगी। बातचीत के दौरान विधायक ने यह चेतावनी भी दी कि यदि प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वो NGT में केस लगाएंगे।  उल्लेखनीय है कि धूल के गुबार और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पर रोड डायवर्ट होने से भी वाहन चालक परेशान हैं।

    भोपाल मेट्रो फेज-2

    • सुभाष नगर डिपो से करौंद रोड 
    • लंबाई : 8.77 किलोमीटर
    • अंडरग्राउंड रूट : 3.39 किमी
    • स्टेशन : पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआइजी बंगला, कृषि उपज मंडी, करोंद

    इसी महीने चल सकती है मेट्रो

    भोपाल में मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी भी मिल चुका है। संभावना जताई गई है कि एम्स से सुभाषनगर तक मेट्रो का कमर्शियल रन दिसंबर 2025 में ही शुरू हो सकता है। हालांकि अभी किराया तय नहीं हुआ है।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts