PlayBreaking News

MP News :ग्वालियर में नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने कैंची से काट दी पत्नी की नाक

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची से नाक काट दी। वारदात के बाद आरोपी पति घटनास्थल से भाग गया।
Follow on Google News
ग्वालियर में नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने कैंची से काट दी पत्नी की नाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। रात भर से नहीं आया पति सुबह नशे में चूर होकर घर पहुंचा और विवाद करने लगा। जब महिला ने  विरोध किया तो आरोपी ने पत्नी की नाक में कैंची डाल कर उसकी नाक काट दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास की है, जहां वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया। इसके बाद महिला की जेठानी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अब घायल का इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    रातभर से तलाश रहे थे परिजन

    पुलिस ने बताया कि भारत मार्केट के पास भिंड एंडोरी के रहने वाले धर्मेंद्र तोमर का मकान है, धर्मेंद्र मालनपुर स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करने के साथ शराब का आदी है। कुछ दिनों से वह शराब के नशे में अकसर घर आकर विवाद कर रहा था। दो रोज पहले भी उसने विवाद किया और फिर गायब हो गया था। बीती रात वह वापस नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसे तलाशा तो कोई खबर नहीं मिली। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब धर्मेंद्र वापस घर आया और पत्नी पूनम तोमर से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने आपा खोते हुए कैंची से पत्नी की नाक काट दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    नशे ने बिगाड़ दी गृहस्थी

    मामले में घायल पूनम की बड़ी बहन ने अस्पताल में मीडिया को बताया कि धर्मेंद्र के पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। इन लोगों ने धर्मेंद्र के नशाखोर होने की बात छुपाकर शादी की थी। दो बेटी होने के बाद भी वह नशे में अपनी गृहस्थी बिगाड़ रहा है, इस दफा तो उसने हद कर दी, अब आरोपी को कड़ी सजा दिलाएंगे।

    आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी

    इस बारे में महाराजपुरा के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर उसकी नाक काटी है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts