Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चंबा में शादी समारोह में बड़ा हादसा :अचानक भरभराकर गिरी छत, 20 से ज्यादा घायल; सामने आया VIDEO

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शादी समारोह के दौरान मिट्टी के मकान की छत टूटने से बड़ा हादसा हो गया। छत पर बैठी 25 से 30 महिलाएं नीचे गिर गईं, जिसमें 20 से अधिक महिलाएं घायल हुईं। तीन की हालत गंभीर है। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू किया और हालात पर नजर बनाए रखी है।
अचानक भरभराकर गिरी छत, 20 से ज्यादा घायल; सामने आया VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आंगन में नाच-गाना चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी के बने घर की छत गिर गई। उस पर बैठी 25 से 30 महिलाएं नीचे जा गिरीं। हादसे में 20 से ज्यादा महिलाओं को चोटें आई हैं।

    चुराह उपमंडल के शहवा गांव में घटना

    यह घटना चुराह उपमंडल की जुंगरा पंचायत के शहवा गांव में हुई। खुशी का माहौल देखते ही देखते अफरा-तफरी में बदल गया। लोग डर गए और तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया।

    Twitter Post

    मिट्टी से बना था मकान

    मकान मिट्टी से बना हुआ था और छत पर एक साथ कई लोग बैठे हुए थे। ज्यादा भार होने की वजह से छत अचानक टूट गई और नीचे बैठी महिलाएं सीधे नीचे गिर गईं।

    हादसे में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर करने की तैयारी भी रखी गई है।

    प्रशासन हरकत में आया

    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts