जिंदा हैं इमरान खान...बहन की मुलाकात के बाद कई खुलासे, बोलीं- मानसिक दबाव बनाया जा रहा

मौत की अफवाहों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन डॉ. उज्मा की अदियाला जेल में मुलाकात हुई। उन्होंने दावा किया कि इमरान को अकेले सेल में रखकर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और इसके लिए पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर जिम्मेदार हैं। मुलाकात के दौरान रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।
बहन की मुलाकात के बाद कई खुलासे, बोलीं- मानसिक दबाव बनाया जा रहा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंबे समय से चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच आखिरकार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन डॉ. उज्मा खान की मुलाकात हो गई। यह मुलाकात रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई, जहां इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में कैद हैं।

    एक महीने से परिवार को नहीं मिली थी अनुमति

    पिछले लगभग एक महीने तक किसी भी परिवारिक सदस्य को इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। लोग सवाल उठा रहे थे कि क्या वह सही स्थिति में हैं भी या नहीं।

    इसी तनाव के बीच मंगलवार को पाकिस्तान में इमरान समर्थकों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार ने उनकी एक बहन को मिलने की अनुमति दी। इस मुलाकात ने इमरान के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगा दी है।

    इमरान खान ठीक हैं, लेकिन अकेले कैद में हैं

    मुलाकात के बाद डॉ. उज्मा ने मीडिया से बताया कि इमरान खान पूरी तरह ठीक हैं और उनकी सेहत सामान्य है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इमरान को अलग सेल में रखा गया है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उज्मा के अनुसार, इमरान खान काफी गुस्से में थे और उन्होंने साफ कहा कि जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है, उसके लिए जनरल आसिम मुनिर जिम्मेदार हैं।

    Twitter Post

    जेल के बाहर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

    मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। कई पुलिस थाना क्षेत्रों के अधिकारी जेल के बाहर तैनात रहे। अदियाला रोड पर भारी पुलिस बल तैनात था। लगभग 8 किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। स्कूल और कॉलेज बंद रहे। स्थानीय लोगों को आईडी कार्ड दिखाकर ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

    खैबर पख्तूनख्वा में PTI सरकार पर संकट?

    इमरान खान की कोई ताज़ा तस्वीर सामने न आने और लगातार बढ़ते प्रदर्शनों के बीच नई अटकलें फैल रही हैं। खबर है कि खैबर पख्तूनख्वा में PTI की सरकार को बर्खास्त कर राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है। यह चर्चा इसलिए भी तेज हुई है क्योंकि KP के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी, इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर खुलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts