Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Putin India Visit : राष्ट्रपति भवन में हुए शाही डिनर को लेकर शशि थरूर ने बताई अंदर की बात..!

राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में हुए डिनर को लेकर शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर अनुभव साझा किया। वे संसदीय दल के नेता के रूप में डिनर में शामिल थे।
राष्ट्रपति भवन में हुए शाही डिनर को लेकर शशि थरूर ने बताई अंदर की बात..!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिनी यात्रा के दौरान उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर में शामिल हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भोज के माहौल को बेहद गर्मजोशी भरा और आत्मीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न मेहमानों से बातचीत करना सुखद अनुभव रहा। थरूर का यह बयान भोज के अगले दिन सामने आया, जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश के कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शामिल हुए थे।

    शशि थरूर ने शाही दावत के बारे में कहा...

    Twitter Post

    शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'शुक्रवार की रात राष्ट्रपति पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल हुआ। वहां माहौल बेहद गर्मजोशी भरा और आत्मीय था। वहां मौजूद कई लोगों से बातचीत करने का आनंद लिया, खासतौर पर रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथी बेहद अच्छे थे।'

    पुतिन और प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

     राजकीय रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने पुतिन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक और अत्यंत गरिमापूर्ण स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि यह दौरा इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि यह भारत-रूस रणनीतिक गठजोड़ की 25वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है। वर्ष 2000 में पुतिन की पहली भारत यात्रा के दौरान इस साझेदारी की नींव रखी गई थी, जिसने समय के साथ मज़बूत रूप लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को लेकर पुतिन की निरंतर प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना भी की।

    भारत-रूस के संबंध और मजबूत होंगे

    भोज के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने यह विश्वास भी जताया कि भारत और रूस के बीच कई दशकों से चले आ रहे घनिष्ठ संबंध आने वाले वर्षों में और प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल दोस्ती का प्रतीक था, बल्कि दोनों देशों की साझा वैश्विक दृष्टि और स्थायी सहयोग की पुष्टि भी करता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts