Manisha Dhanwani
29 Jan 2026
बॉलीवुड के चर्चित एक्टर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी वजह से वह कई बार विवादों में भी फंसते नजर आते हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कमाल आर खान को गिरफ्तार किया था। घटना 18 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। 30 जनवरी को कोर्ट ने कमाल आर खान को जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
इस केस में मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कमाल आर खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पहले उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखा गया था, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए।
कमाल आर खान का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट और ट्वीट अक्सर ट्रोलिंग का कारण बनते हैं। 2020 में एक विवादित ट्वीट के मामले में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार भी किया जा चुका है।