बेंगलुरु में सनसनी :कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, आयकर जांच के दबाव में उठाया कदम

बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप ऑफिस में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान चेयरमैन सीजे रॉय ने खुद को गोली मार ली। उन्हें नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आयकर जांच के दबाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, आयकर जांच के दबाव में उठाया कदम
Confident Group chairman CJ Roy
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के ऑफिस में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हुई। आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने अपने ही दफ्तर में खुद को गोली मार ली।

    अचानक चली गोली, मचा हड़कंप

    आयकर विभाग की टीम ऑफिस में फाइलें और दस्तावेजों की जांच कर रही थी। पूरा दफ्तर शांत था और अधिकारी रिकॉर्ड खंगालने में लगे हुए थे। इसी दौरान सीजे रॉय अपने केबिन में पहुंचे। कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। अधिकारी जब केबिन की ओर दौड़े तो देखा कि सीजे रॉय खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सीने में गोली मार ली थी।

    घटना के तुरंत बाद सीजे रॉय को नारायण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    आयकर छापेमारी से तनाव में थे रॉय

    सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग पिछले कुछ समय से उनके कारोबारी लेन-देन की जांच कर रहा था। पहले भी छापेमारी हो चुकी थी और शुक्रवार को फिर से रेड शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दबाव और तनाव के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे।

    दबाव नहीं झेल पाए, उठाया आत्मघाती कदम

    जब अधिकारी खातों की जांच कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दशकों की मेहनत से खड़ा किया गया उनका कारोबार एक ही पल में टूट गया

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts