Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋचा चड्ढा और अली फजल की नई नॉन-फिक्शन वेब सीरीज पर काम शुरू

ऋचा चड्ढा और अली फजल नॉन-फिक्शन वेब सीरीज के साथ डिजिटल वापसी कर रहे हैं। नई सीरीज भारत के अलग-अलग इलाकों, समुदायों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर केंद्रित होगी। मुंबई में शूटिंग शुरू हो चुकी है और आगे देशभर में जाएगी। असली कहानियों को संवेदनशील अंदाज में पेश करने की तैयारी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रही है।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की नई नॉन-फिक्शन वेब सीरीज पर काम शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2024 में बतौर फिल्म निर्माता अपने नए सफर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’, जिसे शुचि तलाती ने निर्देशित किया, को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना मिली। यह फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

    नॉन-फिक्शन कंटेंट पर होगा फोकस

    अब यह जोड़ी एक नई वेब सीरीज के साथ डिजिटल स्पेस में वापसी कर रही है, जो नॉन-फिक्शन जॉनर पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज देश के अलग-अलग इलाकों, समुदायों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर केंद्रित होगी। इसमें स्थानीय इतिहास, सांस्कृतिक परंपराएं और सामाजिक विविधता को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

    मुंबई से शुरू हुई शूटिंग

    सीरीज की शूटिंग मुंबई के कुछ हिस्सों में शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में टीम देश के अन्य शहरों और कस्बों में जाकर शूटिंग करेगी, ताकि भारत की विविध संस्कृतियों और जीवनशैलियों को करीब से दिखाया जा सके।

    ऋचा चड्ढा बोलीं- हर जगह मौजूद हैं कहानियां

    ऋचा चड्ढा ने कहा, “कहानियां हर जगह हैं। लोगों, जगहों और संस्कृतियों में जो हमें समझने का मौका नहीं मिलता, उन्हें इस सीरीज के जरिए महसूस करना चाहती हूं। मैं जिज्ञासा और संवेदना के साथ इस दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहती हूं।”

    दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

    ऋचा और अली दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। असली कहानियों को संवेदनशील और ईमानदार अंदाज़ में पेश करने की उनकी कोशिशों ने इस सीरीज को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts