Ab Hoga Hisaab :मौनी रॉय स्टारर ‘अब होगा हिसाब’ का टीजर रिलीज, बदले और सत्ता की कहानी

नई ड्रामा वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री स्ट्रीम होगी। संजय कपूर, शाहीर शेख और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। कहानी दो भाइयों के जीवन में बदलाव और सत्ता, लालच, अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्देशन दिव्यांशु मल्होत्रा ने किया है।
Follow on Google News
मौनी रॉय स्टारर ‘अब होगा हिसाब’ का टीजर रिलीज, बदले और सत्ता की कहानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी बदले की कहानी पर आधारित नई ड्रामा वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ इन दिनों चर्चा में है। इस सीरीज में संजय कपूर, शाहीर शेख और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम की जाएगी।

    टीज़र में दिखी लालच, सत्ता और कर्मों की कीमत

    मेकर्स ने हाल ही में सीरीज का टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया है। टीज़र के साथ लिखा गया है, “वक्त आ गया है, अब हटेगा सबका नकाब… सबके गुनाहों का, कर्मों का… अब होगा हिसाब।” टीज़र से साफ संकेत मिलता है कि कहानी लालच, सत्ता और अतीत के पापों की सजा के इर्द-गिर्द घूमेगी।

    दो भाइयों की कहानी, एक घटना ने बदली जिंदगी

    सीरीज की कहानी दो भाइयों बॉबी और बंटी के आसपास बुनी गई है। एक बड़ी घटना उनकी जिंदगी की दिशा बदल देती है और वे सत्ता, लालच और अपराध से भरे समाज में फंस जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह कहानी कुछ हद तक सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

    दमदार किरदारों में नजर आएंगे कलाकार

    सीरीज में संजय कपूर गोल्डी सेखों के रोल में हैं, जो एक क्रूर और आक्रामक शख्स है। शाहीर शेख बॉबी मनोचा की भूमिका निभा रहे हैं, जो मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुका है। वहीं मौनी रॉय कामना के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक चालाक और निर्दयी रणनीतिकार है।

    निर्देशन और सपोर्टिंग कास्ट

    ‘अब होगा हिसाब’ का निर्देशन दिव्यांशु मल्होत्रा ने किया है। सीरीज में आशीमा वरदान, हरमन सिंघा, निमृत कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts