Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ajit Pawar Successor :अजित पवार की खाली कुर्सी संभालने कल NCP की अहम बैठक,  सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार 31 जनवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में विधायक दल का नेता का चयन किया जाएगा। इनमें सबसे प्रबल नाम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का है।
अजित पवार की खाली कुर्सी संभालने कल NCP की अहम बैठक,  सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को अपने सभी विधायकों की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस बैठक में विधायक दल से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

    विधायक दल के नेतृत्व पर सहमति के संकेत 

    NCP के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के अनुसार, पार्टी के अधिकांश विधायक सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता बनाए जाने के पक्ष में हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को भुजबल ने बताया कि बैठक में औपचारिक रूप से नेता का चयन किया जाएगा। यदि यह निर्णय शनिवार को हो जाता है, तो शपथ ग्रहण की प्रक्रिया की तैयारियां भी तुरंत शुरू की जा सकती हैं।

    उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज

    एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री पद और कैबिनेट के खाली पोर्टफोलियो को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    अंतिम फैसला बातचीत के बाद

    एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार के नाम का विरोध करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी और पवार परिवार से चर्चा के बाद ही कोई टिप्पणी या निर्णय लिया जाएगा। पटेल ने यह भी बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत हो चुकी है और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द फैसला लिया जाएगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts