The End :OTT पर अक्षय कुमार की एंट्री-7 साल बाद शुरू हुई अक्षय कुमार की पहली वेब सीरीज ‘द एंड’ की शूटिंग

अक्षय कुमार ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं अपनी वेब सीरीज ‘द एंड’ से। 2019 में प्रोजेक्ट घोषित हुआ था, लेकिन कोरोना और ट्रेंड्स बदलने के कारण रुका। निर्माता ने बताया कि शो बंद नहीं हुआ। 2026 अक्षय के लिए खास रहेगा, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, वेब और टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के साथ।
OTT पर अक्षय कुमार की एंट्री-7 साल बाद शुरू हुई अक्षय कुमार की पहली वेब सीरीज ‘द एंड’ की शूटिंग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़े फिल्मी सितारों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। बॉबी देओल, शाहिद कपूर, अजय देवगन और सनी देओल के बाद अब अक्षय कुमार भी डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह अपनी पहली वेब सीरीज ‘द एंड’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।

    2019 में हुआ था ऐलान, कोरोना के चलते रुका प्रोजेक्ट

    अमेजन प्राइम वीडियो ने साल 2019 में ‘द एंड’ की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना महामारी और ओटीटी कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स के चलते यह प्रोजेक्ट लंबे समय तक रुका रहा। इस दौरान यह चर्चा भी रही कि शो को बंद कर दिया गया है।

    मेकर्स ने किया कन्फर्म, बंद नहीं हुआ शो

    शो के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने साफ किया कि ‘द एंड’ को ठंडे बस्ते में नहीं डाला गया है। उन्होंने बताया कि दर्शकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए कहानी में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से स्क्रिप्ट पर काम में समय लगा।

    2026 अक्षय कुमार के लिए रहेगा खास

    अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल चुनौतीपूर्ण रहे हैं, लेकिन 2026 उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है। इस साल उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होगी और वेब सीरीज ‘द एंड’ की शूटिंग भी शुरू होगी।

    टीवी पर भी होगी वापसी

    ओटीटी और फिल्मों के साथ-साथ अक्षय कुमार टीवी पर भी लौट रहे हैं। उनका नया शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ 27 जनवरी 2026 से टेलीकास्ट होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts