पढ़ाई के दबाव में लगाई फांसी!इंदौर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों से एक दिन पहले हुई थी बात

इंदौर में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र योगेश डाबर ने गुरुवार को अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मोबाइल जब्त किया। शुरुआती जांच में पढ़ाई के दबाव को कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
इंदौर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों से एक दिन पहले हुई थी बात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र योगेश डाबर ने गुरुवार को अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खंडवा नाका क्षेत्र में हुई।

    पूरा दिन बाहर नहीं निकला, मकान मालिक ने दी सूचना

    मकान मालिक ने बताया कि योगेश पूरे दिन कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

    पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

    पुलिस ने मृतक की पहचान योगेश डाबर, पुत्र मूलचंद डाबर के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

    मोबाइल जब्त, जांच जारी

    पुलिस ने योगेश का मोबाइल फोन जब्त किया है, जो लॉक अवस्था में है। फिलहाल मोबाइल से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आत्महत्या के कारणों की जांच हर पहलू से की जा रही है।

    परिवार से एक दिन पहले हुई थी बातचीत

    योगेश के पिता मूलचंद डाबर ने बताया कि वे मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले हैं। वे एमपीईबी में कार्यरत हैं और खेती भी करते हैं। योगेश दो साल से इंदौर में नीट की तैयारी कर रहा था। परिवार से उसकी एक दिन पहले ही मोबाइल पर बातचीत हुई थी, उस दौरान कोई परेशानी नहीं दिखाई दी।

    पढ़ाई के दबाव की आशंका

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संभावना है कि योगेश पढ़ाई के तनाव में हो सकता था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts