‘डॉन 3’ की कास्टिंग बनी बड़ी उलझन,‘जी ले जरा’ पर दोबारा फोकस करेंगे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ की कास्टिंग अनिश्चितता में है, रणवीर सिंह प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं। फिलहाल फरहान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जी ले जरा’ पर फोकस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ से संपर्क जारी है। 2026 में शूटिंग शुरू होने की संभावना है, दर्शकों में दोनों फिल्मों को लेकर उत्सुकता है।
‘जी ले जरा’ पर दोबारा फोकस करेंगे फरहान अख्तर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ लंबे समय से चर्चा में है, लेकिन रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से अचानक अलग होने के बाद फिल्म एक बार फिर अनिश्चितता में फंसती नजर आ रही है। बीच में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के नामों को लेकर अटकलें जरूर लगीं, लेकिन अब तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

    डॉन 3 से पहले ‘जी ले जरा’ को पटरी पर लाने की तैयारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर मानते हैं कि ‘डॉन 3’ की कास्टिंग बेहद अहम और लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में वह फिलहाल इस प्रोजेक्ट से ध्यान हटाकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जी ले जरा’ पर फोकस करना चाहते हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार और फाइनल हो चुकी है।

    प्रियंका, आलिया और कैटरीना से फिर संपर्क

    ‘जी ले जरा’ के लिए फरहान एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ से संपर्क कर रहे हैं। यह फिल्म तीन महिला किरदारों की कहानी पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी चुनौती तीनों सितारों की डेट्स का तालमेल बैठाना है।

    डेट्स मिलीं तो 2026 में शुरू होगी शूटिंग

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर तीनों अभिनेत्रियों की तारीखें मेल खा जाती हैं, तो ‘जी ले जरा’ की शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है। फिलहाल फरहान अख्तर इसी चुनौती को सुलझाने में जुटे हुए हैं।

    फैंस को दो बड़ी फिल्मों का इंतजार

    अब देखना दिलचस्प होगा कि फरहान पहले ‘जी ले जरा’ को फ्लोर पर लाते हैं या फिर ‘डॉन 3’ की कास्टिंग को फाइनल कर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हैं। दोनों ही प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts