Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी इम्तियाज की नई फिल्म,प्यार और इंतजार की कहानी होगी केंद्र में

इम्तियाज अली की नई अनटाइटल्ड फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में प्यार, रिश्तों और इंतजार की भावनाओं को केंद्र में दिखाया जाएगा। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में हैं, संगीत ए.आर. रहमान का है।
प्यार और इंतजार की कहानी होगी केंद्र में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कहानियां सिर्फ देखी नहीं जातीं, उन्हें महसूस किया जाता है और यही एहसास एक बार फिर बड़े परदे पर लौटाने जा रहे हैं निर्देशक इम्तियाज अली। उनकी नई अनटाइटल्ड फिल्म 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे Applause Entertainment और Window Seat Films मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से इम्तियाज अली एक बार फिर भावनाओं, रिश्तों और आत्मीय संवेदनाओं की दुनिया में दर्शकों को ले जाने की तैयारी में हैं।

    दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

    इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी समकालीन दौर की है, जो आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं, प्यार और प्रतीक्षा को सरल लेकिन गहरे भावनात्मक अंदाज में पेश करेगी।

    ए.आर. रहमान-इरशाद-इम्तियाज की वापसी

    फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार फिर ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज अली की चर्चित तिकड़ी साथ आई है। इससे पहले यह टीम कई यादगार और कालजयी गाने दे चुकी है, ऐसे में इस फिल्म का संगीत भी दर्शकों की भावनाओं से गहराई से जुड़ने वाला माना जा रहा है।

    इम्तियाज अली बोले- यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं

    फिल्म को लेकर इम्तियाज अली ने कहा कि यह सिर्फ एक लड़के और लड़की की कहानी नहीं है, बल्कि इसके भीतर एक देश और उसके जज़्बातों की झलक भी छिपी है। यह फिल्म प्यार, खोने और तलाशने के एहसास को बेहद संवेदनशील तरीके से सामने लाएगी। मेकर्स का दावा है कि यह कहानी दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बसने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Ab Hoga Hisaab : मौनी रॉय स्टारर ‘अब होगा हिसाब’ का टीजर रिलीज, बदले और सत्ता की कहानी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts