Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मई में शुरू होगी ‘देवरा पार्ट 2’ की शूटिंग,2027 में हो सकती है रिलीज

‘देवरा: पार्ट 2’ की शूटिंग मई 2026 में शुरू होगी और फिल्म 2027 में रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि, यह पार्ट दर्शकों के लिए पहले से भी ज्यादा रोमांचक और दमदार अनुभव लेकर आएगा।
2027 में हो सकती है रिलीज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। हाल के महीनों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि ‘देवरा पार्ट 2’ को बंद कर दिया गया है। हालांकि अब मेकर्स ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    निर्माता ने दी बड़ी अपडेट

    एक हालिया कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्माता सुधाकर मिकिलिनेनी ने साफ किया कि फिल्म को ठंडे बस्ते में नहीं डाला गया है। उन्होंने बताया कि ‘देवरा पार्ट 2’ की शूटिंग मई 2026 से शुरू होगी, जबकि फिल्म को 2027 में रिलीज करने की योजना है। निर्माता ने यह भी दावा किया कि यह पार्ट दर्शकों के लिए पहले से ज्यादा दमदार और बड़ा अनुभव होगा।

    क्या थी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी

    साल 2024 में रिलीज हुई ‘देवरा: पार्ट 1’ में देवरा और उसके बेटे वारा की कहानी दिखाई गई थी। दोनों किरदारों को जूनियर एनटीआर ने निभाया था। फिल्म एक समुद्री डाकू के समाजसेवी बनने के सफर पर आधारित थी।

    बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

    हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की थी। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर, सैफ अली खान और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

    दर्शकों को अब दूसरे पार्ट का इंतजार

    अब मेकर्स की पुष्टि के बाद फैंस एक बार फिर ‘देवरा पार्ट 2’ को लेकर उत्साहित हैं और इसके अगले अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: The End : OTT पर अक्षय कुमार की एंट्री-7 साल बाद शुरू हुई अक्षय कुमार की पहली वेब सीरीज ‘द एंड’ की शूटिंग

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts