Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थार से बांधी रस्सी:उखाड़ ले गए ATM, CCTV में कैद हुई वारदात

ओडिशा के बालासोर जिले में एटीएम लूट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। बदमाशों ने एटीएम से पैसे निकालने के बजाय पूरी मशीन को ही उखाड़ लिया। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
उखाड़ ले गए ATM, CCTV में कैद हुई वारदात
ओडिशा में बदमाश उखाड़ ले गए ATM

महिंद्रा थार से एटीएम मशीन को रस्सी के सहारे बांधकर कई मीटर तक घसीटा गया। सुनसान जगह पर मशीन तोड़कर उसमें रखा कैश निकाल लिया गया और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

आधी रात को थार लेकर पहुंचे बदमाश

ओडिशा के बालासोर जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित तुदीगड़िया बाजार में यह वारदात हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच से ज्यादा बदमाश काले रंग की महिंद्रा थार SUV में मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ATM कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर रस्सी की मदद से पूरी एटीएम मशीन को वाहन से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम देने की तैयारी पूरी कर ली। पूरी वारदात को कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया गया। 

ये भी पढ़ें: IRCTC New Website: 15 जुलाई को लॉन्च होगा नया पोर्टल, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान; कैप्चा और पॉप-अप की झंझट खत्म

थार से उखाड़कर कई मीटर तक घसीटी मशीन

बदमाशों ने थार को आगे बढ़ाया तो एटीएम मशीन अपनी जगह से उखड़ गई। इसके बाद मशीन को सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर एक सुनसान स्थान तक ले जाया गया। वहां पहुंचकर आरोपियों ने मशीन को तोड़ा और उसके अंदर रखा कैश निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन सड़क किनारे छोड़ दी। 

Twitter Post

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात 

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कथित तौर पर एटीएम मशीन महिंद्रा थार के पीछे बंधी हुई सड़क पर घिसटती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस अब इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसियां वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। 

ये भी पढ़ें: UP News: गोरखपुर से सीएम योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

आरोपी एटीएम मशीन छोड़कर हुए फरार 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी और बदमाश कितनी रकम लेकर फरार हुए। पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर मशीन में मौजूद कैश का पूरा हिसाब जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही लूटी गई राशि का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में चोरी और लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं खैरा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts