Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

No Signal? No Problem!BSNL का नया सैटेलाइट फोन लॉन्च, अब बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी कॉलिंग

BSNL ने भारत में अपना नया सैटेलाइट फोन पेश किया है, जो बिना सिम कार्ड और मोबाइल टावर के काम करेगा। यह फोन खासतौर पर उन इलाकों के लिए बनाया गया है जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं होती। आपदा और इमरजेंसी के समय यह डिवाइस लोगों को संपर्क बनाए रखने में मदद करेगा।
BSNL का नया सैटेलाइट फोन लॉन्च, अब बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी कॉलिंग
BSNL ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट फोन।

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने देश में सैटेलाइट तकनीक पर आधारित नया फोन लॉन्च किया है। यह डिवाइस सामान्य मोबाइल फोन से अलग है और सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कॉलिंग की सुविधा देता है। इसकी कीमत टैक्स सहित करीब 1.34 लाख रुपये रखी गई है। यह फोन आम ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि ऐसे लोगों और संस्थानों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें दूर-दराज और नेटवर्क से बाहर वाले क्षेत्रों में लगातार संपर्क की जरूरत होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सरकारी मंजूरी लेना जरूरी होगा।

दूर इलाकों में भी नहीं टूटेगा संपर्क

भारत में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक खास सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। यह फोन उन जगहों पर भी काम करेगा जहां मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। खास बात यह है कि इसमें कॉल करने के लिए किसी मोबाइल टावर या सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। यह डिवाइस सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़कर काम करता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों, जंगलों, समुद्री क्षेत्रों और आपदा प्रभावित जगहों पर भी लोगों से संपर्क बनाए रखना आसान हो सकेगा।

बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग की सुविधा

आमतौर पर मोबाइल फोन कॉलिंग के लिए आसपास मौजूद टेलीकॉम टावर पर निर्भर रहते हैं लेकिन BSNL का यह सैटेलाइट फोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट होता है। इस तकनीक की मदद से ऐसे क्षेत्रों में भी बातचीत संभव होगी जहां सामान्य मोबाइल सेवाएं पहुंच नहीं पातीं। सरकार और राहत एजेंसियों के लिए यह फोन आपातकालीन परिस्थितियों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Meta पर 120 लाख करोड़ रुपए की पेनाल्टी ! बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का आरोप

इमरजेंसी में SOS फीचर बनेगा मददगार

BSNL के इस फोन में आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास सुविधाएं दी गई हैं। नेटवर्क विहीन इलाकों में फंसे लोगों के लिए यह डिवाइस संपर्क का भरोसेमंद माध्यम बन सकता है। प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भूकंप या किसी अन्य संकट के समय जब सामान्य संचार व्यवस्था बंद हो जाती है, तब सैटेलाइट फोन के जरिए जरूरी जानकारी पहुंचाई जा सकती है।

इनमारसैट के साथ मिलकर तैयार किया गया फोन

BSNL ने इस सैटेलाइट फोन को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क कंपनी इनमारसैट के साथ साझेदारी में तैयार किया है। इसका उद्देश्य देश में ऐसे क्षेत्रों में संचार सुविधा पहुंचाना है जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क की पहुंच सीमित है। यह फोन सामान्य स्मार्टफोन की तरह सोशल मीडिया, वीडियो या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य भरोसेमंद संचार सुविधा उपलब्ध कराना है।

खरीदने से पहले लेनी होगी सरकारी मंजूरी

BSNL का सैटेलाइट फोन कोई आम मोबाइल डिवाइस नहीं है, इसलिए इसे खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए नियमों का पालन करना होगा। भारत में सैटेलाइट फोन के उपयोग को लेकर सुरक्षा कारणों से कई नियम लागू हैं। इस फोन को लेने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से अनुमति या जरूरी ऑथराइजेशन लेना होगा। बिना मंजूरी के इसका इस्तेमाल कानूनी परेशानी पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका! Jio, Airtel, Vi के प्रीपेड प्लान 15% तक हो सकते हैं महंगे, जानें क्या है वजह

1.34 लाख रुपये है फोन की कीमत

BSNL के इस सैटेलाइट फोन की कीमत टैक्स सहित करीब 1,34,166 रुपये तय की गई है। इसकी कीमत सामान्य स्मार्टफोन से काफी ज्यादा है, लेकिन इसकी तकनीक और उपयोग का उद्देश्य भी अलग है। यह फोन खासतौर पर सरकारी विभागों, सुरक्षा एजेंसियों, आपदा प्रबंधन टीमों और ऐसे संगठनों के लिए उपयोगी होगा जिन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार संचार की जरूरत रहती है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts