Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नई 7-सीटर एसयूवी की एंट्री :फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ लॉन्च, आर-लाइन से 5 लाख रुपए सस्ती

फॉक्सवैगन ने भारत में नई 7-सीटर टेरॉन लाइफ एसयूवी 41.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की है। यह आर-लाइन से 5 लाख रुपए सस्ती है, लेकिन 204 एचपी इंजन, AWD, 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। जानिए कीमत, फीचर्स और मुकाबला।
फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ लॉन्च, आर-लाइन से 5 लाख रुपए सस्ती
फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी, टेरॉन लाइफ को लॉन्च कर दिया है।

फॉक्सवैगन ने भारत में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी टेरॉन लाइफ लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप टेरॉन का नया वेरिएंट है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए रखी गई है। यह आर-लाइन वेरिएंट से 5 लाख रुपए सस्ती है, जबकि इंजन और ज्यादातर फीचर्स दोनों में समान हैं।

आर-लाइन से 5 लाख रुपए कम कीमत

फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ की एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए है। वहीं टेरॉन आर-लाइन की कीमत 46.99 लाख रुपए है। दोनों के बीच करीब 5 लाख रुपए का अंतर है। कीमत कम होने की वजह से लाइफ वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन और प्रमुख फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं।

204 एचपी का इंजन, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम

नई टेरॉन लाइफ में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम मिलता है। यही इंजन आर-लाइन वेरिएंट में भी दिया गया है।

Breaking News

9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडास

फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में 15 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग और लेवल-2 एडास (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा है।

ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? सरकार ने भ्रम दूर कर बताई कीमत, फायदे और पूरी सच्चाई

डिजाइन में किए गए छोटे बदलाव

टेरॉन लाइफ में आर-लाइन की तुलना में कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल, व्हील आर्च, डोर क्लैडिंग और रियर बंपर पर ग्लॉसी फिनिश नहीं दी गई है। साथ ही अलग डिजाइन के अलॉय व्हील्स और सिल्वर फिनिश वाला बंपर मिलता है। हालांकि मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स और रोशनी वाला वीडब्ल्यू लोगो पहले की तरह मौजूद है। भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ का मुकाबला स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन जैसी 7-सीटर एसयूवी से होगा। कंपनी इस मॉडल को भारत में ही असेंबल करेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts