Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News:गोरखपुर से सीएम योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत 12 जुलाई को गोरखपुर से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों से जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण करने की अपील करेंगे। इस बार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
गोरखपुर से सीएम योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
सीएम योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री गोरखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में 27 विभाग मिलकर भाग लेंगे। वन विभाग के संयोजन में सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

गोरखपुर से होगी पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार, 12 जुलाई को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करेंगे। सुबह वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड किनारे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करेंगे। 

ये भी पढ़ें: CG News : छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में हाथियों के हमलों में दो लोगों की मौत

35 करोड़ पौधरोपण का रखा गया लक्ष्य

इस साल प्रदेश सरकार ने पौधरोपण महायज्ञ के तहत रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लिंक एक्सप्रेसवे के पास नीम, पीपल और बरगद की पवित्र त्रिवेणी का पौधरोपण करेंगे। वहीं ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा भी लगाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Breaking News

गोरखपुर को मिला 55 लाख से ज्यादा पौधरोपण का लक्ष्य

प्रदेश के इस महाअभियान में गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है। वन विभाग के संयोजन में 27 विभाग मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। इसके अलावा ग्राम विकास, कृषि, उद्यान, पर्यावरण, पंचायती राज और राजस्व विभाग भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लक्ष्य पूरा करने की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल: 31 मार्च 2027 से बंद होगा स्वच्छ भारत मिशन, 450 संविदा कर्मचारियों का दूसरे विभागों में होगा समायोजन

वन विभाग ने तैयारियां की पूरी 

बताया जा रहा है कि जिले के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। पौधरोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के तहत गड्ढों की खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था और आवश्यक विकास कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। पौधों की सुरक्षा और बेहतर विकास के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। विभागीय टीमों को जिम्मेदारियां सौंपकर निगरानी की व्यवस्था भी बनाई गई है।

सात प्रमुख विभागों को सौंपा गया जिम्मा 

गोरखपुर जिले में एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य सात प्रमुख विभागों को दिया गया है। इनमें वन विभाग को 19 लाख 37 हजार, ग्राम विकास विभाग को 18 लाख 61 हजार, कृषि विभाग को 5 लाख 76 हजार, उद्यान विभाग को 2 लाख 85 हजार, पर्यावरण विभाग को 2 लाख 38 हजार, पंचायती राज विभाग को 2 लाख 2 हजार और राजस्व विभाग को 1 लाख 43 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है। सभी विभागों के समन्वय से जिले में 55 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts